उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

नगर पालिका का ई पोर्टल हैक… उज्जैन में 1.25 लाख संपत्तिकर दाताओं की निजी जानकारी चोरी होने का खतरा बढ़ा

  • टैक्स भरने के लिए लोग परेशान, 600 नामांतरण आवेदन अटके

उज्जैन। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का नगर पालिका ई पोर्टल हैक हो गया है। ऐसे में उज्जैन शहर के 1.25 लाख संपत्ति कर भरने वाले लोगों की निजी जानकारी के चोरी होने का खतरा भी बढ़ गया है, वहीं पोर्टल बंद होने से नामांतरण सहित कई आनलाइन सेवाएँ भी ठप पड़ी है।


उल्लेखनीय है कि नगर पालिका पर साइबर अटैक के चलते आनलाइन नागरिक सेवाएँ बुरी तरह से प्रभावित हो गई हैं। उज्जैन सहित प्रदेश में संपत्ति कर जमा करने के लिए लोग परेशान हो रहे हैं। साइबर अटैक इतना बड़ा था कि ई पोर्टल को बंद करना पड़ा। सायबर अटैक के कारण उज्जैन नगर निगम के सभी 6 जोन में 600 से ज्यादा नामांकन फाइलें लंबित हो चुकी हैं। लोगों के संपत्ति कर विभाग से संबंधित कोई भी काम नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में वे जोन कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। अफसरों के मुताबिक साइबर अटैक से नुकसान हुआ या नहीं अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। उल्लेखनीय है कि उक्त साइबर अटैक के कारण केवल उज्जैन में ही नहीं बल्कि प्रदेश की 412 नगरीय निकाय में नागरिक सेवाएँ प्रभावित हुई हैं। इसी बीच अधिकारियों का दावा है कि साइबर अटैक से नुकसान हुआ है या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं किया जा सकता। पोर्टल बंद होने के कारण स्थानीय स्तर पर अधिकारी भी इसका परीक्षण नहीं कर रहे हैं कि सर्वर पर हुए साइबर अटैक के समय कितना लेखा जोखा था।

Share:

Next Post

बंदर के साथ मजाक करना पड़ा भारी, थाने पहुंची शिकायत | Joking with the monkey proved costly, complaint reached police station

Sat Dec 30 , 2023