भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मुस्कान क्लब ने झोपड़ी वालों को बांटे 150 कंबल

संतनगर। उपनगर की सामाजिक संस्था मुस्कान क्लब ने लगातार बढ़ रही ठंड के मौसम को देखते हुए झुग्गी झोपड़ी रहवासियों को 150 कंबलों का वितरण किया गया। मुस्कान क्लब के अध्यक्ष नानक चंदनानी ने कहा कि हमारा सदैव यही प्रयास है की हम ज्यादा से ज्यादा गरिबों की सेवा करते रहे हमारे दिन कि शुरुआत सेवा कार्यों से हो हमारा यही कार्य ठंड को देखते हुए लगातार आगे भी अलग अलग बस्तियों में जाकर चलता रहेगा इस अवसर नरेश पारदासानी ने कहा कि इस प्रकार की सेवाएं करने से मन को सुकून मिलता है हरीश मोटवानी ने कहा की ठंड को देखते हुए अन्य सामाजिक संस्थाओं को आगे आकर मुस्कान क्लब की तरह सेवा कार्य करते रहेंगे चाहिए यहां पर कार्यक्रम का संचालन महासचिव मनोहर वीधानी ने किया तथा आभार क्लब के सलाहकार लखमीचंद नरियानी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से क्लब के सदस्य राज मनवानी अशोक टेकवानी मंघाराम मेघवानी हरीश मेहरचन्दानी कमल प्रेमचदानी मुलचंद वीधानी राजेश दामानी महेश गुरबानी कमलेश देवानी आत्माराम सूर्यवंशी जगदीश सांवले प्रकाश वीधानी रुकमणी नाथ धीरज गोस्वामी उपस्थित थे।

Share:

Next Post

CM केजरीवाल ने किया दिल्ली नगर निगम में 2,500 करोड़ रुपये के घोटाले होने का दावा

Fri Dec 18 , 2020
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा शासित नगर निगमों में 2,500 करोड़ रुपये का कथित घोटाला राष्ट्रमंडल खेलों के घोटाले से भी बड़ा है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली नगर निगम घोटालों और भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह 2500 करोड़ रुपये का घोटाला तो सिर्फ […]