बड़ी खबर

मुस्लिम वर्ल्ड लीग प्रमुख बोले- भारत में मुसलमानों को संविधान पर गर्व, सभी के साथ उनके भाईचारे के रिश्ते

नई दिल्ली। मुस्लिम वर्ल्ड लीग (Muslim World League) के महासचिव डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा ने कहा है कि भारत में मुसलमानों को देश के संविधान पर गर्व है, साथी नागरिकों के साथ भाईचारे का रिश्ता है और समुदाय का नेतृत्व करने वाले लोग समाज के सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि अगर कुछ मतभेद हैं तो उन पर संविधान के तहत चर्चा होनी चाहिए।

एक न्यूज एजेंसी को दिए साक्षात्कार में अब्दुलकरीम अल-इस्सा ने कहा कि इस्लाम ऐसे किसी भी विचार को खारिज करता है जो लोगों के बीच संघर्ष को बढ़ावा देता है और उन सभी विचारों को जो आतंकवाद या उग्रवाद को बढ़ावा देते हैं। अल-इस्सा ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बहुत उपयोगी और सफल बैठकें हुईं। उन्होंने भारत के संविधान को समावेशी और सर्वव्यापी बताया।

अल-इस्सा ने कहा, भारत में रहने वाले मुसलमानों को अपने संविधान पर गर्व है और साथी नागरिकों के साथ उनका भाईचारा का रिश्ता भी है। और निश्चित रूप से हम कहते हैं कि जिन मुद्दों पर कुछ मतभेद हो सकते हैं, उन मुद्दों पर संविधान के भीतर, प्रेम और भाईचारे के ढांचे में चर्चा की जानी चाहिए। अल-इस्सा मुस्लिम स्कॉलर्स के संगठन के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने भारत में इस्लामी नेतृत्व के साथ अपनी दोस्ती का भी उल्लेख किया।


उन्होंने कहा कि भारत में इस्लामी नेतृत्व को भारतीय नागरिक होने और भारतीय समाज के सक्रिय सदस्य होने और अपने साथी नागरिकों के साथ भाईचारा साझा करने पर बहुत गर्व है। और हां, उन्हें अपने संविधान पर गर्व है। अल-इस्सा को सऊदी अरब के उदारवादी इस्लाम पर सबसे मजबूत आवाजों में से एक माना जाता है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में भारत के साथ उनके देश के संबंध और अधिक मजबूत हुए हैं। मुस्लिम वर्ल्ड लीग (MWL) सऊदी अरब में स्थित एक संगठन है और दुनिया भर में मुसलमानों का प्रतिनिधित्व करता है। अल-इस्सा भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं जो 10 जुलाई को शुरू हुई थी।

अल-इस्सा ने कहा कि उनकी भारत यात्रा हमारे यहां के दोस्तों की यात्रा है। मैं इस यात्रा से बहुत खुश हूं। इस यात्रा के दौरान, निश्चित रूप से हमारी बहुत महत्वपूर्ण बैठकें हुईं और मुझे राजनीतिक क्षेत्र के नेतृत्व के साथ-साथ धार्मिक नेतृत्व से भी मिलकर खुशी हुई और ये सभी बैठकें बहुत उपयोगी थीं। हमने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जो राष्ट्रीय समाजों की सद्भावना और हमारी दुनिया की शांति से संबंधित हैं। अल-इस्सा ने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू के साथ अपनी बैठकों के दौरान कई सामान्य मुद्दों पर चर्चा की। अल-इस्सा ने बुधवार को राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी से मुलाकात की थी।

Share:

Next Post

Alia Bhatt ने पपराजी को हाथ से उठाकर दी चप्पल, जानिए क्‍या कहा फैन्स ने

Fri Jul 14 , 2023
मुंबई (Mumbai)। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) गुरुवार की शाम को अपनी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट (Mother Soni Rajdan and sister Shaheen Bhatt) के साथ डिनर पर गईं। मुंबई के बांद्रा (Bandra, Mumbai) में उन्हें एक रेस्टोरेंट के बाहर पपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया। आलिया बहन और मां के साथ निकलीं […]