आचंलिक

व्यक्ति जीवन में एक पौधा जरूर लगाए

  • ब्राह्मण समाज ने किया पौधारोपण का आयोजन

सीहोर। अब पौधारोपण करने से मात्र से काम नहीं चलने वाला। पौधारोपण के साथ उसे खाद, पानी और संरक्षण देने के लिए भी जि मेदारी तय करना होगी और संबंधित जि मेदार से समय-समय पर जवाब भी लेना होगा। पौधारोपण करने के बाद कितने पौधे जीवित बचे और कितने नष्ट हुए इसके आंकड़े भी जिम्मेदारों के पास उपलब्ध नहीं होते हैं। यदि इस तरह से पौधारोपण होता रहा तो पर्यावरण को ज्यादा कुछ विशेष लाभ नहीं होने वाला, लेकिन शहर के सोया चौपाल स्थित श्री राधेश्याम विहार कालोनी में रविवार को सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा जो जि मेदारी के साथ पौधारोपण करने का संकल्प लिया गया है वह सराहनीय है।


उक्त विचार मंडी थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने व्यक्त किए। उन्होंने ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दीपक शर्मा और नवनियुक्त सचिव जितेन्द्र तिवारी की पहल का स्वागत किया है। इस मौके पर श्री राधेश्याम विहार कालोनी की ओर से सर्व ब्राह्मण समाज के नवनियुक्त सचिव ने बताया कि कालोनी सहित हमारे द्वारा हर साल पौधारोपण का आयोजन किया जाता है, कालोनी में ही करीब 500 से अधिक पौधों को तैयार किया गया है और ब्राह्मण समाज के आह्वान पर शहर सहित आसपास के स्थानों पर पौधा रोपण का आयोजन किया जाएगा।

करौली वाली माता मंदिर पर किया पौधरोपण
सीहोर। मानव आधार सेवा संस्थान के तत्वाधान में रविवार को करौली वाली माता मंदिर प्रांगण में पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। इस संबंध में संस्थान के अध्यक्ष विपिन राठौर ने बताया संस्थान सामाजिक उत्थान के लिए काम कर रहा है, इसके चलते बरसात के सीजन में शहर सहित ग्रामीण अंचलों में 1100 पौधे लगाने का संकल्प लिया है। इसी अभियान के तहत करौली वाली माता मंदिर प्रांगण में पौधरोपण किया गया है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, विशाल सोलंकी, अमित राठौर, गौतम पटवा, कपिल विश्वकर्मा, जितेन्द्र राठौर, गगन राठौर, शुभम राठौर, रोहित भैरवे सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Share:

Next Post

बेहतर भविष्य के साथ देश और समाज के काम भी आएं युवा

Tue Jul 18 , 2023
पेड़ लगाने के साथ करें पुत्र की तरह देखभाल, गायत्री प्रज्ञा पीठ पर युवा प्रकोष्ठ की संगोष्ठी संपन्न गंजबासौदा। अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में युवा प्रकोष्ठ की तहसील स्तरीय संगोष्ठी आयोजित की गई। गायत्री परिवार तहसील समन्वयक रमाकांत उपाध्याय ने बताया कि संगोष्ठी का शुभारंभ युवा प्रकोष्ठ जिला समन्वयक सौरभ गुप्ता, सह जिला […]