विदेश

म्यांमार : काया प्रांत में 30 से ज्यादा लोगों को सेना ने मारा, जले शव बरामद

प्रुसो टाउन (म्यांमार)। देश में संघर्ष से जूझ रहे काया प्रांत में महिलाओं और बच्चों समेत 30 से ज्यादा लोग शुक्रवार को मारे गए और उनके शव जला दिए गए। यह जानकारी स्थानीय निवासियों, मानवाधिकार समूह और मीडिया रिपोर्टों से मिली है। करेनी मानवाधिकार समूह ने कहा कि उन्हें आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के जले हुए शव मिले हैं जो प्रुसो शहर के पास एक गांव में सेना द्वारा मारे गए हैं।

समूह ने अपनी फेसबुक पोस्ट में बताया कि मारे गए 30 से ज्यादा लोगों में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। उसने म्यांमार सेना द्वारा किए गए इस अमानवीय और नृशंस हत्याकांड की सख्त निंदा की है। जबकि देश के सरकारी मीडिया ने म्यांमार की सेना के हवाले से बताया कि सेना का इस गांव में विरोधी सशस्त्र बलों से संघर्ष हुआ।


इस दौरान हथियारों के साथ आए आतंकवादियों को सेना ने गोली मार दी। ये लोग सात वाहनों में सवार थे और सेना के रोकने पर भी नहीं रुके थे। टिप्पणी के लिए म्यांमार की सेना से संपर्क नहीं हो पाया है। मानवाधिकार समूह और स्थानीय मीडिया द्वारा साझा की गई तस्वीरों में जले हुए ट्रकों पर शवों के जले हुए अवशेष दिखाई दे रहे हैं। समूह के कमांडर ने बताया कि हम यह जानकर बेहद हैरान थे कि सभी शव अलग-अलग आकार के थे जिनमें बच्चे, महिलाएं और बूढ़े शामिल थे।

महिलाओं बच्चों के कपड़े बिखरे पड़े थे : स्थानीय ग्रामीण
सुरक्षा कारणों से नाम उजागर न करने की शर्त पर एक ग्रामीण ने बताया कि उन्हें शुक्रवार की रात आग लगने की जानकारी मिली थी। इस बीच गोलीबारी के कारण वे घटनास्थल की तरफ नहीं जा सके। शनिवार की सुबह जब ग्रामीण वहां गया तो उसने बच्चों और महिलाओं के जले हुए शव देखे, जिनके कपड़े पास ही बिखरे हुए पड़े थे।

Share:

Next Post

1 जनवरी से बदल जाएगा इस बैंक से जुड़ा जरूरी नियम, जानिए क्या होगा आपकी जेब पर असर

Sun Dec 26 , 2021
नई दिल्ली। दिसंबर यानी साल का आखिरी महीना चल रहा है। कुछ ही दिनों बाद साल 2021 की विदाई हो जाएगी और 1 जनवरी से नए साल का उदय हो जाएगा। नया साल अपने साथ ढेर सारे बदलाव लेकर आएगा, जिनका असर हमारी जिंदगी पर पड़ने वाला है। अगर आप इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (India […]