उज्जैन/नागदा। जिले के नागदा थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार को बिड़ला घराने के ग्रेसिम इंडस्ट्री में काम करने वाले एक कर्मचारी की हत्या हो गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नागदा पुलिस के अनुसार, ग्रेसिम कर्मचारी जयराम पुत्र रामदयाल कोरी की आजाद पूरा में मंगलवार को हत्या हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपित कन्हैयालाल प्रजापत को गिफ्तार कर लिया गया है। हत्या का कारण पुरानी रंजिश का कारण बताया जा रहा है। आरोपित ने लोहे के पाइप से हमला किया था।
धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज भोपाल। भोपाल कोर्ट में फर्जी जमानतदार एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं। कल विदिशा और रायसेन जिले के दो किसानों को जमानत के लिए फर्जी बही पेश करने पर दबोचा गया है। उनके खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। जिला न्यायालय फर्जी कागजातों से जमानत लेने […]
इन्दौर। इंदौर जिले में संपत्तियों के दस्तावेजों के पंजीयन (registration of properties) की गाइडलाइन (Guidelines) के निर्धारण के लिये कलेक्टर मनीष सिंह और विधायक महेन्द्र हार्डिया की उपस्थिति में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक हुई। बैठक में गाइडलाइन वर्ष 2021-22 के संबंध में विचार-विमर्श कर प्रस्ताव तैयार किया गया है। गाइडलाइन वर्ष 2021-22 में मुख्यत: […]
भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद राहुल गांधी नए अवतार में नजर आएंगे. सिंह ने कहा कि पार्टी (कांग्रेस) में फिलहाल विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता और नेतृत्व का अभाव है. ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से कांग्रेस को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी और इससे नया […]
भोपाल, रामेश्वर धाकड़। मध्यप्रदेश (MP) में साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में दो प्रमुख राजनीतिक दल कांगे्रस, भाजपा के अलावा छोटे दल भी उतरेंगे। राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) (AAP) ने राज्य की सभी 230 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर दिया है, वहीं चंद्रशेखर […]