उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

नारी सम्मान योजना ही चुनाव में भाजपा का किला ढहा देगी

  • वार्ड 10 में घर घर जाकर कार्यकारी अध्यक्ष अशोक भाटी के नेतृत्व में योजना के फार्म भरे

उज्जैन। कांग्रेस द्वारा नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाए जा रहे हैं और यह योजना आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का किला ढहाने में मुख्य भूमिका निभाएगी। वार्ड 10 में शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अशोक भाटी द्वारा योजना के फार्म भरवाए गए। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा लांच की गई नारी सम्मान योजना को जन-जन तक पहुंचाने हेतु 17 मई को शिविर आयोजित कर अशोक भाटी ने योजना की बेहतरीन लांचिंग को और गति दी है। नारी सम्मान योजना अनुसार महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह 500 रूपये में गैस सिलेंडर व 100 यूनिट माफ, 200 यूनिट हाफ बिजली दी जायेगी। योजना के शिविर उपरांत अब उज्जैन के वार्ड क.10 में घर-घर जाकर संपर्क कर कांग्रेस की घोषणाओं व नारी सम्मान योजना से अवगत कराया जाकर माता बहनों से नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाये जा रहे है और महिला सशक्तिकरण करने व महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के कमलनाथजी की मंशा को महिलाओं तक पहुंचाया जाकर कांग्रेस की बेहतर जमीन तैयार की जा रही है।


इससे महिलाओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है। जनता में कांग्रेस की इन घोषणाओं को लेकर अच्छा वातावरण व विश्वास निर्मित हुआ है। जिससे विपक्षी दलों में खलबली मच गई है। उज्जैन उत्तर का भाजपा का किला ढहाने हेतु जनता आतुर हो गई है और थोथी घोषणाओं से जनता को भ्रमित कर तथा भारी भरकम बिजली बिलों, महंगे गैस सिलेंडर, महंगे राशन, खाद्य सामग्री से जनता का शोषण करने वाली भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के 15 माह के कार्यकाल में जनता ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को साकार करने तथा 27 लाख किसानों का 11,500 करोड़ रूपये की कर्जमाफी के कांग्रेस सरकार के वचन पूर्ति से खुश होकर कांग्रेस की नई प्रस्तावित योजनाओं से प्रदेश की दशा व दिशा बदलती दिख रही है और भाजपा की झूठी योजनाओं के विरूद्ध कांग्रेस की नारी सम्मान योजना गेमचेंजर साबित होती दिख रही है और इस बार नारी सम्मान योजना, सस्ते गैस सिलेंडर व बिजली बिलों में माफी व राहत के चलते कांग्रेस उज्जैन जिले में जीत का नया इतिहास रच सकती है। पार्टी से जनता को जोडऩे व जनता तक कांग्रेस की प्रस्तावित योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु फार्म भरवाने का कार्य श्री भाटी कर रहे हैं। कोई आश्चर्य नहीं कि अशोक भाटी का यह प्रयास उज्जैन उत्तर में विपक्षी पार्टी को मात देकर कांग्रेस की अब तक की सारी जीत के रिकार्ड को ध्वस्त कर देगा।

Share:

Next Post

96.4 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश टॉपर बनी खाचरौद की प्रिंसी

Fri May 26 , 2023
एक दिन की नपाध्यक्ष बनाकर करेंगे सम्मानित-सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी 10वीं जिला टॉपर नागदा। 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम के बाद जिले व प्रदेश की मेरिट लिस्ट में नागदा-खाचरौद की छात्राएँ प्रथम स्थान पर रही। 96.4 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश की मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान पर रही खाचरौद के राज राजेेंद विद्या मंदिर […]