img-fluid

दतिया में बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा भोपाल तलब, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से करेंगे मुलाकात

July 11, 2026

दतिया। दतिया विधानसभा में 2026 के चुनाव के लिए भाजपा से टिकट कटने के बाद पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों में नाराजगी सामने आई है। विरोध प्रदर्शन, पथराव और पार्टी पदाधिकारियों के इस्तीफों के बीच डॉ. नरोत्तम मिश्रा शनिवार को दतिया से भोपाल के लिए रवाना हो गए। यहां वो प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि दतिया में मचे राजनीतिक विवाद के बाद भाजपा संगठन ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा को भोपाल बुलाया था। इसके बाद वे परिवार के साथ ट्रेन से भोपाल के लिए रवाना हुए। देर शाम उनके राजधानी पहुंचने की संभावना है।

भोपाल पहुंचने के बाद डॉ. नरोत्तम मिश्रा भाजपा प्रदेश कार्यालय जा सकते हैं। यहां उनकी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संघ के पदाधिकारी हितानंद शर्मा के साथ वन-टू-वन चर्चा होने की संभावना है। माना जा रहा है कि संगठन दतिया में टिकट बदलने के बाद हुए विरोध प्रदर्शन, पथराव और पार्टी पदाधिकारियों के इस्तीफों को लेकर उनसे चर्चा करेगा। वहीं, डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी पूरी घटना पर अपना पक्ष पार्टी नेतृत्व के सामने रख सकते हैं।


  • ‘हम वर्तमान मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे’
    वहीं, भोपाल यात्रा के दौरान नरोत्तम मिश्रा ने ट्रेन में एक बयान दिया है। इस बयान में उन्होंने कहा कि अगर पार्टी चाहेगी, तो मैं निश्चित रूप से (आशुतोष तिवारी के) चुनाव प्रचार में शामिल होऊंगा। हम वर्तमान मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे इस तरह की गतिविधियों (पथराव जैसी घटनाओं) में शामिल न हों।

    आशुतोष तिवारी को टिकट मिलने के बाद भड़के समर्थक
    भाजपा ने दतिया विधानसभा से डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित किया है। टिकट घोषित होने के बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों में नाराजगी फैल गई। समर्थकों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। कई भाजपा पदाधिकारियों के इस्तीफे की खबरें भी सामने आई हैं। बढ़ते विरोध के बीच डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने पार्टी के फैसले को सर्वोपरि बताते हुए कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने को कहा। इसके बाद वे भोपाल के लिए रवाना हो गए।

    जीतू पटवारी बोले- भाजपा हारेगी, कांग्रेस जीतेगी
    दतिया में भाजपा के अंदर मचे घमासान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा दतिया में चुनाव हार रही है और कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। पटवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वहां से चुनाव हार रही है और कांग्रेस जीतने जा रही है। हमारे विधायक राजेंद्र भारती को जिस तरह से साजिश के तहत हटाया गया, उसका जवाब दतिया की जनता चुनाव में देगी।

    Share:

  • उज्जैन महाकाल के नाम 472 करोड़ रुपये की FD, 90 करोड़ की जमीन के साथ बैंकों में जमा 16 करोड़ की नकदी

    Sat Jul 11 , 2026
    उज्जैन। अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति दिलाने वाले बाबा श्री महाकाल की महिमा निराली है। प्रतिदिन धार्मिक नगरी उज्जैन में लाखों श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने आते हैं। इस बीच श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा बाबा महाकाल की संपत्ति का विवरण सार्वजनिक किया गया है। इसके अनुसार, बाबा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved