देश

छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पांच लाख का इनामी नक्सली मारा गया

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र (Katekalyan police station area of ​​Dantewada district) के ग्राम जबरामेटा के पास मंगलवार सुबह हुई मुठभेड़ में डीआरजी के जवानों (DRG jawans) ने नक्सली  (Naxalite) बुधराम मरकाम को मार गिराया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने इसकी पुष्टि की है।
[rlepost]
मारे गए कटेकल्याण एरिया कमेटी (Katekalyan Area Comety) के सदस्य बुधराम मरकाम पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के बाद उसका शव मौके से बरामद कर लिया गया है। जवानों ने सारे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक तिवारी ने कहा है कि जवानों के कैंप वापस लौटने पर विस्तृत विवरण उपलब्ध कराया जाएगा। एजेंसी /(हि.स.)

 

 

Share:

Next Post

अफगानिस्तान की स्थिति पर ताशकंद में शुरू हुआ दो दिवसीय सम्मेलन, भारत ने 20 देशों के साथ की चर्चा

Tue Jul 26 , 2022
ताशकंद। उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया है। इसके पहले दिन भारत ने सोमवार को करीब 20 देशों के साथ अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा में शामिल हुआ। सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ राजनयिक जेपी सिंह ने किया। गौरतलब है कि जेपी सिंह अफगानिस्तान के लिए विदेश मंत्रालय के […]