टेक्‍नोलॉजी

NeoBuds 11 और NeoBuds 22 इयरबड्स भारत में लांच, जानें कीमत व फीचर्स

आज के इस आधुनिक युग में टेक्‍नोलॉजी के क्षेत्र में एक से बढ़कर इलेक्‍ट्रानिक डिवाइस नये फीचर्स के साथ लांच हो रही है । अब भारत की इलेक्‍ट्रानिक डिवाइस निर्माता कंपनी Ambrane ने अपने पोर्टफोलियो में नए डिवाइस शामिल करते हुए NeoBuds TWS ईयरबड्स NeoBuds 11 और NeoBuds 22 को शानदार फीचर्स के साथ भारत में लांच कर दिया है । ये दोनों ही डिवाइस यूजर्स को शानदार ऑडियो क्वालिटी का एक्सपीरियंस प्रदान करेंगे। इनमें खास फीचर के तौर वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट दिया गया है यानि यूजर्स इसे वॉयस की मदद से आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं NeoBuds 11 और NeoBuds 22 की कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल से….

NeoBuds 11 के फीचर्स
NeoBuds 11 में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट दिया गया है। इसका साथ दिया गया चार्जिंग केस एलईडी डिजिटल डिस्प्ले के साथ आता है और बैटरी लेवल की जानकारी देता रहता है। कंपनी का दावा है कि ये ईयरबड्स सिंगल चार्ज में 4 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम और चार्जिंग केस के साथ 12 घंटे का प्लेबैक टाइम देने में सक्षम है। यह डिवाइस डेढ़ घंटे की चार्जिंग में लंबे समय तक बातचीत का मजा ले सकते हैं। इसमें स्वेटप्रूफ क्वालिटी का उपयोग किया गया है जिसका मतलब है कि आप इसे वर्कआउट के दौरान भी इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही डिवाइस में एक्टिव नाॅइस कैंसिलेशन फीचर का उपयोग किया गया है। ये ईयरबड्स टचपैड कंट्रोल के साथ आते हैं।


NeoBuds 22 के फीचर्स
बात करें NeoBuds 22 की फीचर्स की तो कंपनी ने इसको भारत में दमदार बैटरी क्षमता के साथ लांच किया गया है। इसमें भी यूजर्स को ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट मिलेगा। यह मल्टी फंक्शनल बटन और वॉयस असिस्टेंट जैसे फीचर्स से लैस है। साइज में छोटे के कारण इन्हें आराम से हाथों में पकड़ा जा सकता है। यह डिवाइस सिंगल चार्ज में 4 घंटे का प्लेइंग टाइम और चार्जिंग केस के साथ 14 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है। फुल चार्ज होने के बाद यह नॉन स्‍टाप मनोरंजन का मजा दे सकता है।

NeoBuds 11 और NeoBuds 22 की कीमत और उपलब्धता
NeoBuds 11 और neoBuds 22 को भारतीय बाजार में एक समान कीमत के साथ लाॅन्च किया गया है। यूजर्स इन्हें 2,499 रुपये में खरीद सकते हैं। यह कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और देश के सभी प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। इनके साथ 365 दिनों की वारंटी भी प्राप्त होगी।

Share:

Next Post

ऊर्जा की बढ़ती खपत को देखते हुए अब देश में होगी ऊर्जा खेती : धर्मेन्द्र प्रधान

Mon Jan 18 , 2021
बैतूल! केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस एवं इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि ऊर्जा की दिनों-दिन बढ़ती खपत को देखते हुए स्थानीय स्त्रोतों को बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अब देश में ऊर्जा खेती पर जोर दिया जाएगा। स्थानीय भारत-भारती संस्था में अत्याधुनिक गोबर गैस प्लांट की स्थापना एवं सौर आदर्श […]