बड़ी खबर

दो साल बाद लाल किले में 6 दिवसीय भारत पर्व का आगाज, भारत की संस्कृति की दिखेगी झलक

नई दिल्‍ली (New Delhi) । राजधानी दिल्ली (Delhi) में दो साल बाद लाल किला (Red Fort) स्थित 15 अगस्त पार्क और माधव दास पार्क में ‘भारत पर्व’ (Bharat Parv) का आगाज हो गया है। पर्व में विभिन्न राज्यों के व्यंजन से लेकर भारत की संस्कृति, कला की झलक देखने को मिलेगी। गुरुवार को केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी (Yes. Kishan Reddy) ने भारत पर्व का उद्घाटन किया।


इस मौके पर उन्होंने कहा कि दो साल के बाद भारत पर्व आयोजित किया गया है। भारत संस्कृति और विरासत का देश है। भारत पर्व एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करता है। देश के विभिन्न हिस्सों से अलग-अलग कलाकार, संगीतकार, शिल्पकार और हस्त कलाकार यहां आए हैं। अलग-अलग राज्यों के भोजन का आनंद भी ले सकते हैं। अगले छह दिन तक इस ऐतिहासिक लाल किला पर एक लघु भारत का दर्शन देख सकते हैं।

31 जनवरी तक चलेगा
वर्ष 2016 में भारत पर्व की शुरुआत हुई थी, लेकिन बीच में कोरोना के चलते आयोजन नहीं हो सका था। इस वर्ष 31 जनवरी तक भारत पर्व का आयोजन चलेगा। दोपहर 12 बजे से लोगों को प्रवेश मिलेगा।

लोक और आदिवासी नृत्य प्रदर्शन होगा
भारत पर्व में फूड फेस्टिवल, हस्तशिल्प मेला, लोक और आदिवासी नृत्य प्रदर्शन और गणतंत्र दिवस की झांकी देखी जा सकती है। देखो अपना देश, एक भारत श्रेष्ठ भारत, जी 20 और मिशन लाइफ के बारे में जानने का मौका मिलेगा। क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों के साथ-साथ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सांस्कृतिक मंडलों द्वारा सांस्कृतिक प्रदर्शन, एक अखिल भारतीय फूड कोर्ट और 65 हस्तकला स्टालों के साथ एक अखिल भारतीय शिल्प बाजार इस पर्व का हिस्सा है।

Share:

Next Post

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, बाहर हुआ यह खतरनाक बल्‍लेबाज!

Fri Jan 27 , 2023
मुंबई (Mumbai) । भारत और न्यूजीलैंड (India and New Zealand) के बीच शुक्रवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होगी। इससे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतुराज गायकवाड़ सीरीज शुरू होने से पहले चोटिल हो गए हैं और वह टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। […]