भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

कल से लुढ़केगा राजधानी में रात का पारा

  • उत्तर भारत पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं का रुख पश्चिमी और पूर्वी हो रहा है

भोपाल। पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं का रुख पश्चिमी और पूर्वी हो रहा है। वातावरण भी पूरी तरह शुष्क है। इस वजह से जहां दिन में गर्मी के तेवर लगातार तीखे हो रहे हैं, रहीं रात का तापमान भी बढऩे लगा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत से आगे बढ़ जाएगा। इससे रविवार रात से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने लगेगी। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि राजधानी सहित पूरे मध्यप्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। वर्तमान में पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर बने सिस्टम के कारण उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात के असर से हवा का रुख लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। विशेषकर वर्तमान में हवाएं पश्चिमी और पूर्वी हो रही हैं। गर्म हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में इजाफा हो रहा है। शुक्ला ने बताया कि रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढऩे की संभावना है। इस सिस्टम के आगे बढऩे के साथ ही उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे राजस्थान पर बना प्रेरित चक्रवात समाप्त हो जाएगा। इससे हवाओं का रुख बदलकर एक बार फिर उत्तरी होने लगेगा। उत्तर भारत से आने वाली सर्द हवाओं से दिन के तापमान में मामूली, लेकिन रात के तापमान में तेजी से गिरावट होने के आसार हैं। इससे रात में एक बार फिर ठंडक का अहसास बढ़ जाएगा। हालांकि अब राजधानी के न्यूनतम तापमान में दस डिग्री सेल्सियस से कम गिरावट होने की संभावना काफी कम है।

Share:

Next Post

ऑटो में अगवा कर 3 घंटे गैंगरेप, रात में मदद के लिए घंटों दौड़ी पीड़िता, मगर...

Sat Feb 27 , 2021
हापुड़। उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के दावों के बीच हापुड़ और गाजियाबाद के बीच एनएच-24 पर एक 30 वर्षीय महिला का अपहरण कर चलते ऑटो में गैंगरेप की घटना से हड़कंप मच गया। दरिंदे रात में कई घंटों तक दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पीड़िता को लेकर दौड़ते रहे, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं […]