उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

रात की बारिश ने लाईट व्यवस्था को उधेड़कर रख दिया

  • रात्रि में 2 बजे इंदौर रोड पर पेड़ गिरा-हाईटेंशन लाईन टूटी-आज सुबह कई हिस्सों की बिजली बंद कर किया जा रहा सुधार कार्य

उज्जैन। लगभग 10 दिन के इंतजार के बाद गर्मी और उमस से परेशान शहरवासियों पर मानसून के बादल कल आधी रात के बाद मेहरबान हुए। रात 1 बजे के करीब तेज बारिश शुरु हुई और यह क्रम 3 बजे तक चला। इस बीच आगर रोड तथा एमआर 5 क्षेत्र की सभी कॉलोनियों में 2 से 3 घंटे का ब्लैक आउट रहा। रात में पौने दो इंच से ज्यादा पानी बरस गया। आज सुबह शहर के अधिकांश इलाकों में सड़कों पर पानी भरा नजर आया।


उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते शनिवार को मानसून की पहली जोरदार बारिश हुई थी और उसके बाद अगले दिन भी पानी बरसा था। इसके लगभग 10 दिन के अंतराल के बाद कल शाम तक उमस और गर्मी लोगों को बैचेन करती रही लेकिन शाम से रूक-रूक कर बूंदाबांदी का दौर शुरु हो गया था। इसके बाद रात 1 बजे के लगभग तेज हवाओं के साथ बारिश शुरु हुई और यह क्रम देर रात 3 बजे तक चला। इस अवधि में जीवाजीराव वेधशाला में 42.6 मिमी अर्थात 1.67 इंच वर्षा रिकार्ड हो गई। इसके पहले 3.03 इंच पानी बरसा था। कल रात हुई बारिश का आंकड़ा मिलाकर आज सुबह तक इस सीजन की 4.70 इंच बरसात हो गई है। इधर कल रात हुई तेज बारिश के शुरु होते ही आगर रोड क्षेत्र में करीब-करीब सभी कॉलोनियों में एकाएक बिजली गुल हो गई। रात 3 बजे तक ब्लैक आउट की स्थिति रही और इसके बाद बिजली बहाल हुई। हालांकि सुबह तक इसमें भी बार-बार कटौती होती रही और लोग रातभर परेशान रहे। आज सुबह जब लोग घरों से निकले तो निचले इलाकों में फिर से जल जमाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। शहर की अधिकांश सड़कों पर भी पानी भरा नजर आया।

Share:

Next Post

जागरुकता: दोने में दो ना अभियान की शुरुआत हुई भोला गुरु की दुकान से

Tue Jun 21 , 2022
उज्जैन। स्मार्ट सिटी के ईट राईट स्मार्ट सिटी चैलेंज अभियान के तहत कल से दोने में दो ना अभियान की शुरुआत छोटा सराफा भोला गुरु एंड संस की दुकान से की गई। यहाँ प्लास्टिक और अखबार के कागजों में खाद्य पदार्थ परोसने की परम्परा के स्थान पर यह सामग्री दोने में परोसने के अभियान की […]