img-fluid

नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होगी – एनटीए

May 12, 2026


नई दिल्ली/सीकर । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कहा कि नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा के लिए (For NEET-UG Re-Examination) रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होगी (No Registration Required) । री-एग्जाम के लिए नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।


  • एनटीए ने छात्रों के हित में कई बड़े ऐलान किए हैं। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ‘री-एग्जाम’ कराया जाएगा, जिसके लिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की अतिरिक्त परेशानी नहीं उठानी होगी। दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों को फिर से फॉर्म भरने या रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं होगी। एनटीए ने घोषणा की है कि जो छात्र-छात्राएं 3 मई की परीक्षा में शामिल हुए थे, उनकी फीस वापस की जाएगी। परीक्षा केंद्रों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, ताकि छात्रों को आवागमन में सुविधा रहे। हालांकि, री-एग्जाम के लिए नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

    जांच में सामने आया है कि राजस्थान के सीकर में परीक्षा से दो दिन पहले ही एक ‘क्वेश्चन बैंक’ छात्रों तक पहुंच गया था। बताया जा रहा है कि केरल के एक कॉलेज से एमबीबीएस कर रहे छात्र ने 1 मई को अपने सीकर निवासी दोस्त को एक हाथ से लिखा हुआ गेस पेपर भेजा था। इस गेस पेपर में भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान के 300 से अधिक सवाल थे। विशेषज्ञों के अनुसार, इनमें से 150 सवाल (720 में से 600 अंक के) हूबहू मुख्य परीक्षा के पेपर से मैच हुए हैं।

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द करने के मामले में जांच एजेंसियों ने 45 लोगों को पकड़ा है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इसमें राजस्थान एसओजी ने 13 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें मनीष यादव व अविनाश लांबा के नाम सामने आए हैं। राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने कार्रवाई करते हुए देहरादून, सीकर और झुंझुनू से अब तक 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इसमें सीकर के एक नामी कोचिंग इंस्टीट्यूट का करियर काउंसलर भी शामिल है। पुलिस इन संदिग्धों की सोशल मीडिया चैट और कॉल रिकॉर्ड्स खंगाल रही है ताकि मास्टरमाइंड तक पहुंचा जा सके।

    यह पहली बार नहीं है जब नीट परीक्षा विवादों में है। साल 2024 में भी पेपर लीक के आरोपों के बाद बिहार और झारखंड में गिरफ्तारियां हुई थीं। उस समय 67 छात्रों के 720 में से 720 अंक आने पर बड़ा हंगामा हुआ था, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के दखल पर कुछ केंद्रों पर दोबारा परीक्षा कराई गई थी। “जांच एजेंसियों से मिले निष्कर्षों के आधार पर यह स्पष्ट है कि मौजूदा प्रक्रिया को जारी नहीं रखा जा सकता था। नई परीक्षा की तारीखों का ऐलान जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाएगा।”

    Share:

  • भ्रष्ट भाजपा शासन ने लाखों विद्यार्थियों के सपनों को कुचल दिया - कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

    Tue May 12 , 2026
    नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) ने कहा कि भ्रष्ट भाजपा शासन (Corrupt BJP Rule) ने लाखों विद्यार्थियों के सपनों को कुचल दिया (Has crushed the Dreams of Millions of Students) । नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने पर अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर एक भावुक और कड़ा संदेश साझा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved