भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

लक्ष्य हासिल होने तक कोई कार्यकर्ता नहीं करेगा आराम

  • प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने मध्य विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की ली बैठक

भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा कि देश और प्रदेश में अनेक ऐसे काम हुए हैं, जो हमारी सरकारों के न रहने पर संभव नहीं थे। चाहे प्रदेश में सड़क, बिजली, पानी की बात हो या देश में धारा 370, तीन तलाक जैसे मुद्दे हों, हमारी सरकारों ने ही इनकी दिशा में काम किया है। लेकिन अभी एक और बड़ा काम बाकी है, वो है भारत को दुनिया में नं.1 बनाना। इसके लिए अगले 25 सालों तक पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा की सरकार चाहिए। जब तक यह लक्ष्य हासिल नहीं हो जाता, हमें आराम करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने यह बात शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में भोपाल जिले की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक को प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी एवं जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने भी संबोधित किया।



उन्होंने ने कहा कि चुनाव नजदीक है, ऐसे में जिला और मंडल से लेकर प्रत्येक स्तर की बैठकें नियमित रूप से हों तथा अलग-अलग स्थानों पर हो। इससे पार्टी के पक्ष में वातावरण बनेगा साथ ही कार्यकर्ताओं को भी अनुभव मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमें यह ध्यान रखना होगा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी पूरी जिम्मेदारी से काम करें और हर कार्यकर्ता या पदाधिकारी के पास कोई न कोई दायित्व अवश्य हो। श्री राव ने कहा कि सोशल मीडिया आज संपर्क और संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहें और निरंतर संवाद करें। उन्होंने बूथ विजय संकल्प अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि इन्हें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही आयोजित किया जाए तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि आवश्यक रूप से उनमें शामिल हों। प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित दल है। पार्टी आज जहां पर है, उसे वहां तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं के परिश्रम की ही भूमिका रही है और आने वाले समय में भी कार्यकर्ता ही उसे सफलता दिलाएंगे। श्री सबनानी ने कहा कि हमने स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती पर बूथ विस्तारक अभियान शुरू किया था, जिसकी चर्चा पूरे देश में होती है। बूथ विस्तारक अभियान-2 का कुछ काम बचा है, उसे भी हम जल्द ही पूरा कर लेंगे। उन्होंने बूथ विजय संकल्प अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि इसके कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ता क्लस्टर स्तर पर एकत्र होंगे। साथ खेलेंगे, साथ भोजन करेंगे और एक साथ बूथ पर जीत हासिल करने का संकल्प लेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून तक कार्यक्रम चलाया जाएगा।

Share:

Next Post

नीरज अंधोपिया, सुदीप्त शर्मा और शिखिल की नए ठिकानों पे आमद

Sat May 13 , 2023
कई पड़ाव थे मंजि़ल की राह में ताबिश मिरे नसीब में लेकिन सफऱ कुछ और से थे। आज जि़कर करेंगे उन सहाफियों (पत्रकारों) का जिन्होंने नए ठिकानों पे आमद दी है। पहले बात करेंगे भास्कर डिजिटल की। यहां सीनियर सहाफी नीरज अंधोपिया साब ने बतौर डिप्टी न्यूज़ एडिटर ज्वाइन किया है। अंधोपिया साब पेले भास्कर […]