टेक्‍नोलॉजी

Noise ने भारत में लॉन्‍च किया AirBuds Pro, मिलेगी 20 घंटे की बैटरी लाइफ, जानें कीमत

पॉपुलर वियरेबल ब्रांड Noise ने ईयरबड्स के नए पेयर को भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे AirBuds Pro नाम दिया है। Noise AirBuds सीरीज में ये नया एडिशन है। AirBuds Pro को काफी ज्यादा अपग्रेड और एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन के साथ पेश किया गया है।

इसमें ट्रांसपेरेंसी मोड, हाइपर सिंक टेक्नोलॉजी जैसे कई दूसरे फीचर्स दिए गए हैं। counterpoint research की रिपोर्ट के अनुसार भारत में Noise TWS मार्केट में तीसरा सबसे बड़ा ब्रांड है। कंपनी अफोर्डेबल प्राइस में में फीचर लोडेड-प्रोडक्ट देती है। इस वजह से इसकी सेल्स में काफी ग्रोथ हुई है।

Noise AirBuds Pro की कीमत और उपलब्धता
Noise AirBuds Pro को 2499 रुपये की इंट्रोडक्टरी कीमत पर पेश किया गया है। ये ईयरबड्स Noise की वेबसाइट, Amazon, Myntra, Flipkart, दूसरे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और ऑफलाइन चैनल्स पर उपलब्ध होंगे। Noise AirBuds Pro को ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में ऑफर किया जाएगा।

Noise AirBuds Pro के स्पेसिफिकेशन्स



Noise AirBuds Pro में 10mm ड्राइवर्स दिए गए हैं। ये ईयरबड्स Active Noise Cancellation के साथ आता है। 3,000 रुपये से कम में आने के बावजूद इसमें ANC फीचर दिया गया है।

इसमें इंस्टैंट डिवाइस कनेक्टिविटी के लिए Hyper SyncTM टेक्नोलॉजी दिया गया है। इसमें अच्छी कॉलिंग के लिए क्वाड माइक्स, 10mm स्पीकर ड्राइवर और एक ट्रांसपेरेंसी मोड दिया गया है।

AirBuds Pro स्टेम डिजाइन के साथ आता है और ये फुल टच कंट्रोल्स को सपोर्ट करता है। ईयरबड्स Bluetooth 5.0 को सपोर्ट करते हैं। इस वजह से इसे जल्दी कनेक्ट किया जा सकता है। ये एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के साथ कंपिटिबल है। कंपनी का दावा है चार्जिंग केस के साथ इसकी बैटरी 20 घंटे तक चलती है।

Share:

Next Post

मददगार बनकर खाते से पार किये 60 हजार

Wed Dec 1 , 2021
एटीएम का क्लोन तैयार कर दिया घटना को अंजाम जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र निवासी एक वृद्ध के एटीएम का क्लोन तैयार करके शातिर जालसाज ने मददगार बनकर उनके खाते से करीब 60 हजार रुपये की राशि निकाल ली। इस बात का पता लगने पर पीडि़त ने अधारताल थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।अधारताल […]