बड़ी खबर

पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में कोरोना के कुल 18,443 मरीज

गुवाहाटी । पूर्वोत्तर के सिक्किम समेत आठ राज्यों में कोरोना संक्रमण के प्रसार में वृद्धि के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में जहां वृद्धि हो रही है, वहीं काफी संख्या में नये मरीजों की शिनाख्त हो रही है जो लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 799 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 18443 हो गई है, जिसमें से 11869 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 519 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि 7050 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं 26 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि तीन मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 696 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 14,033 है, जबकि 8727 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 397 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 5281 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 22 मरीजों की मौत हुई है तथा तीन मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में 57 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 1773 हो गई है, जबकि 1324 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 76 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 435 मरीजों का इलाज चल रहा है। एक मरीज की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में पांच नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 1435 हो गई है, वहीं 793 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 22 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि 642 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

नगालैंड में 13 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 657 हो गई है। राज्य में 304 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीज स्वस्थ हुए हैं। 353 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अरुणाचल प्रदेश में 11 नये मरीज की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 287 हो गई है। वहीं 109 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 11 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 176 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। दो मरीजों की अब तक मौत हुई है।

मेघालय में छह नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 100 हो गई है, जिसमें से 45 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 54 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है, जबकि एक मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में पांच नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 203 हो गई है, जबकि 143 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान चार मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 60 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सिक्किम में छह नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 133 हो गई है। वहीं 71 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान छह मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल 49 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Share:

Next Post

पान की दुकान खुली पर गुटखा-पाउच दोगुने दाम पर

Thu Jul 9 , 2020
सियागंज बंद होने से काला बाजारी अब भी जारी… इन्दौर। कई महीनों के बाद कल से शहर में पान की दुकानें खुलीं, इसके बावजूद इन दुकानों पर दोगुनी कीमत में गुटखे-पाउच बिके। दुकानदारों का कहना था कि सियागंज सहित शहर की सभी होलसेल दुकानों को खोलने की अब तक अनुमति नहीं मिली है, जिसके कारण […]