img-fluid

BR चोपड़ा की महाभारत में अर्जुन ही नहीं चार और मुस्लिम एक्टर थे

June 10, 2025

मुंबई। महाभारत और रामायण (Mahabharata and Ramayana) ऐसे टीवी सीरियल हैं जिन्हें हिंदू ही नहीं बल्कि मुस्लिम धर्म के लोग भी बड़े चाव से देखते हैं। बीआर चोपड़ा (BR Chopra) की महाभारत (Mahabharata and Ramayana) से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जो कई दर्शक अब तक नहीं जानते हैं। बीआर चोपड़ा की महाभारत 2 अक्टूबर 1988 को शुरू हुई थी और साल 1990 तक चली थी। इस शो को काफी भव्य स्तर पर बनाया गया था। आज भी इस सीरीज में काम करने वाले लोगों की छवि शो देखने वाले लोगों के मन में है। हिंदू धर्म से जुड़े इस धार्मिक सीरियल में कई मुस्लिम कलाकारों ने बेहतरीन एक्टिंग की थी।

महाभारत शो में अर्जुन का किरदार फिरोज खान ने निभाया था। यह बात अब सभी जानते हैं। उनके साथ शो में 3 और मुस्लिम कलाकार भी थे। आइए जानते हैं उनके बारे में।


महाभारत की कास्टिंग 1986 में शुरू हुई थी और शो की शूटिंग 1988 के मध्य में शुरू हुई थी। बीआर चोपड़ा ने खुद इस सीरियल के लिए किरदारों का चयन बहुत सोच समझकर किया था। शकुनि का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल ने कहा है कि कास्टिंग ऐतिहासिक थी। वे शो के कास्टिंग डायरेक्टर भी थे। गूफी ने बताया था कि उन्होंने करीब 5000 लोगों का ऑडिशन लिया था।

कहा जाता है कि बीआर चोपड़ा ने कई लोगों को रिजेक्ट करने के बाद अर्जुन के रोल के लिए फिरोज खान को चुना था। अर्जुन के रोल में फिरोज इतने मशहूर हुए कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भी अर्जुन कहकर पुकारने लगे। एक इंटरव्यू के दौरान फिरोज खान ने बताया था कि उनकी मां भी उन्हें अर्जुन कहकर बुलाती हैं।

महाभारत के दो और पात्र असल जिंदगी में मुसलमान थे। ये थे राजा परीक्षित और घटोत्कच। परीक्षित का किरदार निभाने वाले अभिनेता अयूब खान थे। जबकि घटोत्कच का किरदार रज्जाक खान ने निभाया था। महाभारत में नकुल और सहदेव का किरदार निभाने वाले समीर चित्रे और संजीव चित्रे असल जिंदगी में भी भाई थे।

Share:

  • जल रहा अमेरिका का लॉस एंजिल्स, ट्रंप ने तैनात कर दी सेना

    Tue Jun 10 , 2025
    वाशिंगटन। अमेरिका के लॉस एंजिल्स (Los Angeles, USA) में तनाव चरम पर पहुंचता जा रहा है। यहां ट्रंप सरकार के प्रवासियों पर आक्रामक एक्शन के बाद से शुरू हुई विरोध प्रदर्शन की आग अब और उग्र हो गई है। इस बीच ट्रंप के नेशनल गार्ड्स (National Guards) को उतारने के फैसले ने आग में घी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved