img-fluid

पार्किंग स्थलों पर अब 20 फीसदी जगह ई-वाहनों के लिए रखना होगी रिजर्व

May 02, 2026

  • नगरीय प्रशासन और विकास विभाग ने सभी निगमायुक्तों को भिजवाए निर्देश

उज्जैन। नगरीय प्रशासन और विकास विभाग ने उज्जैन सहित सभी निगम कमिश्नरों को निर्देश दिए हैं कि जितने भी सार्वजनिक पार्किंग स्थल हैं वहां पर ई-वाहनों के लिए 20 फीसदी पार्किंग सुरक्षित यानी रिजर्व रखी जाए, ताकि इन पार्किंग स्थलों पर ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन की भी सुविधा विकसित की जा सके और एक साथ 4 से 6 गाडिय़ाँ पार्क होकर चार्ज भी हो सके। उज्जैन में ही नगर निगम के आधिपत्य वाले एक दर्जन से अधिक पार्किंग स्थल तो मौजूद हैं हीं, वहीं बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स भी बनवाए, जिन्हें ठेके पर दे दिया है।


  • नगर निगम द्वारा छत्रीचौक पार्किंग सहित अन्य जगहों पर पार्किंग ठेके पर दे रखी हैं, इसमें नगर निगम ठेकेदारों से निर्धारित राशि ले रहा है और बदले में वाहन पार्क होने वालों से निर्धारित राशि पार्किंग शुल्क के रूप में ली जाएगी। नगर निगम ने हालांकि कुछ जगह ई-वाहनों के चार्जिंग स्टेशन भी बनवाए और जोर-शोर से उनका लोकार्पण भी किया। मगर इनमें से अधिकांश स्टेशन रख-रखाव के अभाव में बंद भी हो गए। हालांकि अभी शहर की होटलों, शॉपिंग मॉल सहित अन्य प्रतिष्ठानों द्वारा ई-वाहनों को चार्जिंग सुविधाएं दी जा रही है। वहीं नगर निगमों को भी कहा गया है कि वे अपनी पार्किंग स्थलों पर कम से कम 20 फीसदी जगह ई-वाहनों के लिए सुरक्षित रखें और साथ ही चार्जिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराएं। प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन 2025 में इस तरह के प्रावधान कर भी रखे हैं, जिसका 27 मार्च को नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया था। दरअसल, इलेक्ट्रिक वाहनों को ग्रीन ट्रांसपोर्ट और स्वच्छ तथा प्रदूषण के लिए बेहतर माना जाता है। हालांकि कुछ हादसे भी ई-वाहन चार्जिंग में हुए हैं। दूसरी तरफ नगरीय प्रशासन विभाग इस बात की भी जांच करवा रहा है कि ई-वाहनों की चार्जिंग के लिए जो मापदण्ड केन्द्र सरकार ने भी तय किए हैं उसका पालन हो रहा है अथवा नहीं, क्योंकि अधिकांश रहवासी कॉलोनियों, सोसायटियों और खासकर बहुमंजिला बिल्डिंगों में रहने वालों ने अपने घर के कनेक्शन से ही ई-चार्जिंग सुविधा हासिल कर रखी है और वाहन कम्पनी द्वारा तय की गए मापदण्डों और निर्धारित चार्जिंग किट की बजाय वाहन मालिक बाजार से सस्ती चार्जिंग किट इस्तेमाल करते हैं और यही कारण है कि पिछले दिनों ई-वाहन चार्जिंग के दौरान इंदौर सहित अन्य जगहो ंपर आग लगने से लेकर अन्य घटनाएं सामने आई हैं। अब इस मामले में भी विभाग नियमों की जानकारी ले रहा है, ताकि रहवासी, सोसायटियों में चार्जिंग पाइटों को लेकर दिशा-निर्देश दिए जा सकें।

    Share:

  • 4 माह में 10 मिमी की बेमौसम बारिश हुई, 5 साल में अप्रैल रहा सबसे गर्म

    Sat May 2 , 2026
    कल से अगले तीन-चार दिन हल्की बारिश की संभावना, ठंडी रहेगी मई की शुरुआत उज्जैन। साल के सबसे गर्म महीने कहे जाने वाले मई की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन पिछले अप्रैल महीने में गर्मी में पिछले 5 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया था और पारा 43 डिग्री तक चला गया था। वहीं इस वर्ष […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved