img-fluid

अब राम के बाद शिव के भी सस्ते में होंगे दर्शन, इंडिगो ने शुरू की सेवा

May 12, 2024

नई दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के बाद किफायती एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने क्षेत्रीय कनेक्टविटी को मजबूत करने के लिए झारखंड से देवघर के बीच हवाई यात्रा शुरू करने की घोषणा की है. इंडिगो की सर्विस शुरु होने के बाद यात्री आसानी से शिव के दर्शन कर सकेंगे. इंडिगो ने एक जून से झारखंड के देवघर और बेंगलुरु के बीच सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है. कंपनी ने एक बयान में बताया कि देवघर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट सर्विस हफ्ते में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को होंगी.

एयरलाइन ने बताया कि फ्लाइट नंबर ‘6ई 6435’ बेंगलुरु से सुबह 10.05 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 12.25 बजे देवघर पहुंचेगी. वापसी की उड़ान ‘6ई 6437’ दोपहर 12.55 बजे देवघर से रवाना होगी और 3.25 बजे बेंगलुरु में उतरेगी. इंडिगो ने बताया कि नया मार्ग भारत के दक्षिणी हिस्से से झारखंड के प्रसिद्ध धार्मिक केंद्रों तक कनेक्टिविटी बढ़ाएगा. देवघर से रांची और पटना आने-जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. देवघर से रांची व पटना आने-जाने वालों में श्रद्धालु की संख्या अधिक होती है.


  • एयरलाइन के बयान के मुताबिक, डायरेक्ट फ्लाइट सर्विस शुरू होने न केवल ग्राहकों को झारखंड के पवित्र शहर तक पहुंच मिलेगी, बल्कि छात्रों और रोजगार चाहने वालों को भी सुविधा होगी. देवघर धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का शहर है और यहां प्रसिद्ध बैद्यनाथ मंदिर है, जो भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में एक है.

    एक जून से शुरू होने वाली देवघर- बेंगलुरु फ्लाइट की बुकिंग 24 घंटे के अंदर 50 फीसदी हो गई. 10 मई को शाम सात बजे टिकटों की बुकिंग शुरू हुई और 11 मई शाम सात बजे तक दोनों तरफ से 80 से अधिक टिकटों की बुकिंग हो चुकी है. एक जून को बेंगलुरु से देवघर और वापस देवघर से बेंगलुरु की पहली उड़ान में ही 50 फीसदी यात्रियों ने टिकटों की बुकिंग कराई है.

    Share:

  • 'मैंने नहीं कांग्रेस ने मुझे धोखा दिया...' बोले सूरत के कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुंभानी; पर्चा रद्द होने की बताई वजह

    Sun May 12 , 2024
    सूरत।  Election 2024: गुजरात के सूरत लोकसभा (Surat Lok Sabha)  सीट पर नामांकन खारिज होने के बाद अयोग्य करार दिए गए कांग्रेस (Congress) उम्मीदवार नीलेश कुंभानी (Nilesh Kumbhani) 20 दिनों बाद शनिवार को मीडिया के सामने नजर आए।  नीलेश कुंभानी ने आरोप लगाया कि यह कांग्रेस ही थी जिसने 2017 में उन्हें सबसे पहले धोखा […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved