img-fluid

अब इंसान नहीं कबूतर भी देंगे AI को ट्रेनिंग कैंसर जैसी बीमारियों की जल्द पहचान के लिए अमेरिका का नया प्रयोग

June 26, 2026

नई दिल्ली । आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (artifical Intelligence) को पहले से अधिक सक्षम (More capable) और भरोसेमंद बनाने की दिशा में अमेरिका में एक बेहद दिलचस्प(extremely interesting)  और अनोखा प्रयोग (Unique Experiment)चल रहा है। इस बार शोधकर्ताओं का फोकस केवल इंसानी दिमाग (Human brain) तक सीमित नहीं है बल्कि उन्होंने कबूतरों की असाधारण देखने की क्षमता को भी अध्ययन का हिस्सा बनाया है। इस रिसर्च का उद्देश्य ऐसा एडवांस्ड एआई सिस्टम तैयार करना है जो मेडिकल स्कैन में छिपे उन बेहद छोटे संकेतों को भी पहचान सके जो कई बार अनुभवी डॉक्टरों की नजर से भी छूट जाते हैं।

पिछले कुछ वर्षों में एआई कंपनियां अपने मॉडल्स को इंसानों की मदद से प्रशिक्षित करती रही हैं लेकिन अब शोध एक नए स्तर पर पहुंच गया है। वैज्ञानिक यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इंसानी मस्तिष्क और पक्षियों की विजुअल क्षमता किस तरह जटिल मेडिकल इमेज को समझती है और इसी प्रक्रिया को एआई में विकसित किया जा सकता है।

यह महत्वपूर्ण शोध अमेरिका के मैसाचुसेट्स स्थित कॉलेज ऑफ द होली क्रॉस में डॉ ग्रेगरी डिगिरोलामो और उनकी टीम कर रही है। उनका उद्देश्य यह समझना है कि रेडियोलॉजिस्ट एक्स रे और सीटी स्कैन देखते समय किस तरह निर्णय लेते हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि कई बार इंसानी दिमाग किसी असामान्यता को महसूस तो कर लेता है लेकिन वह जानकारी अंतिम निर्णय तक नहीं पहुंच पाती। यदि इस प्रक्रिया को एआई समझ जाए तो वह डॉक्टरों की मदद करते हुए अधिक सटीक परिणाम दे सकता है।

शोध के दौरान वैज्ञानिकों ने रेडियोलॉजिस्ट की आंखों की गतिविधियों का भी विश्लेषण किया। उन्होंने पाया कि जब डॉक्टर सीटी स्कैन में फेफड़ों की गांठों को देखते हैं तो उनकी नजर उसी हिस्से पर अधिक देर तक टिकती है और आंखों की पुतलियां भी फैल जाती हैं। कई मामलों में डॉक्टर बाद में रिपोर्ट सामान्य लिख देते हैं लेकिन दिमाग शुरुआती स्तर पर असामान्यता को महसूस कर चुका होता है। यह संकेत बताता है कि मानव मस्तिष्क अवचेतन स्तर पर कई ऐसी जानकारियां पकड़ लेता है जिन्हें बाद में निर्णय प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाता।

इसी सिद्धांत को और बेहतर समझने के लिए शोधकर्ताओं ने छह कबूतरों को विशेष प्रशिक्षण दिया। इन पक्षियों को सीटी स्कैन के छोटे वीडियो दिखाए गए और उनसे यह पहचानने का अभ्यास कराया गया कि फेफड़ों में गांठ मौजूद है या नहीं। वैज्ञानिकों का कहना है कि कबूतरों की विजुअल पहचान क्षमता बेहद प्रभावशाली होती है और वे सूक्ष्म अंतर भी पहचान सकते हैं। यही विशेषता भविष्य के एआई सिस्टम को अधिक संवेदनशील और सटीक बनाने में मदद कर सकती है।

डॉ डिगिरोलामो का कहना है कि इस तकनीक का उद्देश्य डॉक्टरों की जगह लेना नहीं बल्कि उनकी क्षमता को और मजबूत बनाना है। भविष्य में ऐसे एआई टूल विकसित किए जा सकते हैं जो रेडियोलॉजिस्ट के साथ मिलकर काम करें और उन संकेतों की ओर ध्यान दिलाएं जो सामान्य जांच के दौरान अनदेखे रह जाते हैं। इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का शुरुआती चरण में पता लगाना आसान हो सकता है और मरीजों का इलाज समय रहते शुरू किया जा सकेगा।


  • शोधकर्ताओं का मानना है कि यह तकनीक केवल चिकित्सा क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगी। भविष्य में इसका उपयोग हृदय रोगों की पहचान कला की असली और नकली कृतियों की जांच सुरक्षा एजेंसियों की स्क्रीनिंग प्रणाली और कई अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी किया जा सकता है। यदि यह प्रयोग सफल रहा तो आने वाले समय में एआई केवल तेज ही नहीं बल्कि पहले से कहीं अधिक समझदार और संवेदनशील भी बन सकता है।

    Share:

  • महिला टी20 विश्व कप में भारत की शानदार जीत, बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर अंतिम चार की दौड़ में बनाए रखी मजबूत दावेदारी

    Fri Jun 26 , 2026
    नई दिल्ली। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप (Women’s T20 World Cup) 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women’s Cricket Team) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश (Bangladesh) को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल (Semifinal) की अपनी उम्मीदों को जीवित रखा। टीम इंडिया ने 137 रन के लक्ष्य को 16.5 ओवर में पांच विकेट खोकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved