भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मौसम का अब सब्जियों पर असर… बढऩे लगे दाम और आगे भी कम होने की नहीं संभावना

भोपाल। प्रदेश में मौसम की बेरूखी के कारण एक बार फिर सब्जियों के दाम आसमान को छूने लगे है, इस माह लगातार तापमान कम रहा है जिससे सब्जियों की फसल को काफी नुकसान हो गया है और उसका असर लोगों की जेब के साथ किचन पर भी पडऩे लगा है। हरी सब्जियों के दाम बढऩे से उसकी मांग भी कम हो रही है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में इस माह न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, इससे पहले भी न्यूनतम तापमान रहा जिससे कोल्ड-डे ने घने कोहरे के आगोश में सबको समा दिया और विजिबिलिटी भी काफी कम रही।


मौसम के इस परिवर्तन से सबसे ज्यादा असर हरी सब्जियों पर पड़ा और सब्जियां ठंड के कारण खराब होने लगी। खेतों मे भी ओस की बूंदे फसलों पर जम गई अससे गेंहू और चने की फसल को तो कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन मौसम ने किचन का जायका बिगाड़ दिया। हर सब्जी के भाव में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। सब्जी विक्रेता अशोक मालवीय ने बताया की मौसम के कारण ही सब्जी के दामों में अधिकता हुई है आगामी दिनों में भी सब्जी के दाम अभी अधिक ही रहेंगे। इधर कृषक घनश्याम यादव ने बताया की ओस ज्यादा गिरने से चने और गेंहू को काफी फायदा हुआ है। मौसम को लेकर शासकीय आरएके कृषि कालेज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर ने बताया की अब बारिश का अनुमान नहीं है, लेकिन रात के तापमान ओर गिरावट की संभावना है किसानों को सलाह जारी की गई है।

Share:

Next Post

मेट्रो के निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार

Sat Jan 28 , 2023
फरवरी में बनकर तैयार हो जाएगा मेट्रो का पहला स्टेशन भोपाल। राजधानी में सुभाष फाटक से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक पांच किमी लंबे रूट पर मेट्रो चलाने के लिए 244 दिवस का इंतजार बाकी है। लिहाजा काम की रफ्तार बढऩे लगी है। इस रूट पर जो सात स्टेशन बनने हैं, उनमें से सबसे पहले […]