भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मेट्रो के निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार

  • फरवरी में बनकर तैयार हो जाएगा मेट्रो का पहला स्टेशन

भोपाल। राजधानी में सुभाष फाटक से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक पांच किमी लंबे रूट पर मेट्रो चलाने के लिए 244 दिवस का इंतजार बाकी है। लिहाजा काम की रफ्तार बढऩे लगी है। इस रूट पर जो सात स्टेशन बनने हैं, उनमें से सबसे पहले एमपी नगर स्टेशन का काम शुरु हुआ था। इसके बाद रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, सुभाष फाटक और प्रेस काम्प्लेक्स के पास बनने वाले स्टेशनों के काम ने तेजी पकड़ी है।



अब आठ में से चार स्टेशन के काम में तेजी आई है। शेष चार के काम भी जल्द ही रफ्तार पकड़ेंगे। इसी माह के अंत तक बचे हुए चार स्टेशन का काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा एमपी नगर में बन रहे मेट्रो स्टेशन का सिविल वर्क इस माह के अंत तक पूरा हो जाएगा और इसे डेकोरेट करने का काम फरवरी माह तक पूरा कर लिया जाएगा। दरअसल मनीष सिंह को एमडी बनाए जाने के बाद इंदौर और भोपाल दोनों जगह काम की रफ्तार बढ़ी है। इसी के चलते राजधानी के आठ स्टेशन में से चार के काम तेजी से हो रहे है। इनमें एमपी नगर में बन रहे स्टेशन का सत्तर फीसदी काम पूरा हो गया है। जबकि सुभाष फाटक के पास भी डिपो और स्टेशन के काम की रफ्तार बढ़ी है। इसके चलते यहां भी पचास फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो गया है। उधर सबसे तेजी के साथ प्रेस काम्प्लेक्स के पास बन रहे स्टेशन के काम की रफ्तार बढ़ी है तो वहीं रानी कमलापति स्टेशन के सामने बनने वाले स्टेशन का आधार तैयार हो गया है। तय समय पर मेट्रो चलाने के लिए एमडी के तौर पर काम संभालने वाले मनीष सिंह ने इंदौर और भोपाल दोनों महानगरों में निर्माण कंपनी से श्रमिकों की संख्या बढ़ाने को कहा था जिसके चलते काम में तेजी आई है। अब माना जा रहा है कि भोपाल में मेट्रो ट्रेन के पहले फेज की सुविधा 248 दिन बाद मिलने लगेगी।

Share:

Next Post

हॉकी वल्र्ड कप का आंखों देखा हाल सुनाया भोपाल के विकास कुमार ने

Sat Jan 28 , 2023
अपना ज़माना आप बनाते हैं अहल-ए-दिल, हम वो नहीं कि जिन को ज़माना बना गया। ये विकास कुमार हैं। जिन्हें लोग विकास कॉमेंटेटर के नाम से ज़्यादा जानते हैं। 27 बरस के हैं। बीस बरस की उमर से इंन्ने भौपाल आकशवाणी में बतौर कैज़ुअल अनाउंसर काम शुरु किया था। आज ये बन्दा किसी तार्रुफ का […]