भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

अब जोर पकड़ेगा जाड़ा, उत्तरी हवाएं बढ़ाएंगी ठंडक

भोपाल। पश्चिमी विक्षोभ के चलते चल रहा धूप-छांव का खेल पूरी तरह से समाप्त हो गया है। आसमान अब साफ हो गया है। इसी के साथ अब जाड़ा भी जोर पकडऩे बेताब है। रात का तापमान भी गिर रहा है, जिससे ठंड जोर पकडऩे लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तर – पश्चिमी हवाओं के चलने से सुबह का तापमान दो डिग्री तक बढ़ गया है,लेकिन हवा में ठंडक बनी हुई है। हवाओं का रूख उत्तरी होगा तो रात के बाद दिन में भी ठंडक महसूस की जा सकेगी।

रात की सुबह ज्यादा सर्द
रात से सुबह के बीच लोगों को ज्यादा ठंड का अहसास होने लगा है। रात में तापमान गिरने से सुबह गलाव जैसी ठंड महसूस की जाने लगी हैं। हालांकि तेज धूप में ठंडक का अहसास न के बराबर रहा। लेकिन धूप से छांव में आने के बाद लोग ठंड का असर महसूस कर रहे है।

शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक अगले चौबीस घंटों के दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। पहाड़ों में कुछ हिस्सों में बर्फबारी होने लगी है। बर्फीली सर्द हवाओं के कारण आने वाले दिनों में तापमान नीचे आ सकता है। दिसंबर माह के दूसरे हफ्ते में ठंड ज्यादा बढऩे की संभावना व्यक्त की जा रही है।

 

Share:

Next Post

21 को एक दूसरे के नजदीक दिखेंगे गुरु-शनि

Sat Dec 5 , 2020
400 साल बाद हो रहा ऐसा, हर शाम दोनों ग्रहों की नजदीकियां बढ़ते देखे सकते हैं भोपाल। 17 दिन बाद इस साल की सबसे बड़ी खगोलीय घटना होगी। आगामी 21 दिसंबर को गुरू और शनि 0.1 डिग्री से एक दूसरे के नजदीक दिखाई देंगे। यह घटना शुरू हो चुकी है। हर शाम आप दोनों ग्रहों […]