भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

NSUI प्रदेश अध्यक्ष ने की पद छोडऩे की घोषणा

  • विपिन वानखेड़े बोले-राष्ट्रीय संगठन ही लेगा अंतिम फैसला लेगा

भोपाल। दो बार NSUI के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके विपिन वानखेड़े (Vipin Wankhede) ने अपना पद छोडऩे की घोषणा कर दी है। उन्होंने इंदौर में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वह अपने पद से जल्द इस्तीफा देंगे। दिल्ली में कई कार्यकर्ताओं के इंटरव्यू लगातार चल रहे हैं। जल्द राष्ट्रीय नेतृत्व (National Leadership) में एक नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है।
विपिन वानखेड़े (Vipin Wankhede) ने कहा कि हम युवाओं को नया मौका देना चाहते हैं, जिससे आने वाले 2023 में कांग्रेस (Congress) मजबूती के साथ प्रदेश में आगे आ सके। प्रदेश के युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ा जाए। वानखेड़े के मुताबिक वे पिछले कई सालों से NSUI के प्रदेश अध्यक्ष हैं। यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष (Youth Congress State President) और कार्यकारणी के घोषणा हो चुकी। साथ ही कई NSUI के कार्यकर्ता को यूथ कांग्रेस में जगह मिल चुकी है। जल्द NSUI के भी नए प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्षों की घोषणा की जाएगी।


जल्द हो सकते हैं चुनाव
बता दे की विपिन वानखेड़े 8 साल पहले एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष बने थे। विपिन वानखेड़े हाल ही में उपचुनाव में विधायक चुने गए हैं। एनएसयूआई में लागू आयु सीमा के अनुसार भी वह 33 साल की उम्र पार कर चुके हैं। आयु सीमा बंधन के हिसाब से अब वह एनएसयूआई के सदस्य नहीं रह सकते हैं। हालांकि विपिन वानखेड़े ने अपने राष्ट्रीय संगठन को बता दिया है कि वह विधायक पद की जिम्मेदारी के कारण संगठन को ज्यादा समय नहीं दे सकते हैं। इसलिए एनएसयूआई के भी नए प्रदेश अध्यक्ष जल्द से जल्द चुनाव कराए जाएं। एनएसयूआई में चुनाव प्रक्रिया के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का चयन होता है, इसलिए राष्ट्रीय संगठन ही अंतिम फैसला लेगा।

 

Share:

Next Post

मगरधा में ब्लॉस्टिंग के दौरान घरों में बरसे पत्थर, हंगामा

Wed Sep 1 , 2021
ग्रामीणों और कंपनी कर्मियों में हुई मारपीट, मामला दर्ज जबलपुर। बरगी नगर क्षेत्रातंर्गत ग्राम मगरधा में नल जल योजना के तहत हो रहे इनटेक बेल निर्माण के लिये की जा रहीं ब्लॉस्टिंग के दौरान बड़े-बड़े पत्थर लोगों के घरों में आ गिरे। जिससे चीख पुकार मच गई और लोगों अपनी जान बचाते हुए यहां वहां […]