
- रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेल उपभोक्ता संरक्षण समिति सदस्य ने प्रशासन से की माँग
उज्जैन। ट्रेनों में यात्रियों को किन्नरों एवं भिखारियों द्वारा परेशान किए जाने की बढ़ती घटनाएं बढ़ रही है जिसे लेकर रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति सदस्य ने शिकायत दर्ज कराते हुए रोक लगाने की मांग की है।
रतलाम मंडल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य राजेश शर्मा ने इसे लेकर चिंता व्यक्त करते हुए रेलवे प्रशासन से सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में रतलाम से भोपाल के बीच संचालित विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों से जबरन पैसे मांगने, अभद्र व्यवहार करने तथा यात्रा के दौरान अनावश्यक रूप से परेशान किए जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों खुरई से डॉ. अंबेडकर नगर जा रहे एक युवक को शुजालपुर और बेरछा स्टेशन के बीच किन्नरों द्वारा इतना परेशान किया गया कि उसे ट्रेन मैनेजर के पास जाकर शिकायत दर्ज करानी पड़ी। इसे रोकने के लिए ट्रेनों में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की नियमित गश्त बढ़ाई जाए, बिना अनुमति ट्रेनों में प्रवेश कर यात्रियों को परेशान करने वाले किन्नरों एवं भिखारियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए तथा प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।