भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मानसिक एवं बौद्धिक रूप से मजबूत होंगे पदाधिकारी

भोपाल। भाजपा के मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के तहत 5 एवं 6 दिसंबर को श्री जी होटल में भानपुर मंडल के अपेक्षित सौ पदाधिकारियों का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। वर्ग में पदाधिकारियों को मानसिक एवं बौद्धिक रूप से मजबूत बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। 5 दिसंबर उद्घाटन सत्र में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व सांसद आलोक संजर, वार्ड 73 पूर्व पार्षद तुलसा वर्मा, भानपुर मंडल अध्यक्ष नीलेश गौर, वार्ड 65 पूर्व पार्षद संजय वर्मा, जिला सह मीडिया प्रभारी बालिस्ता रावत, विधायक प्रतिनिधि राजू लोधी, मंडल महामंत्री राजू राठौर के द्वारा भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन कर किया गया। उद्घाटन सत्र के पश्चात गोविंदपुरा विधानसभा विधायक कृष्णा गौर, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, प्रशिक्षण वर्ग सत्र के वक्ता भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र दीक्षित, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास बोन्द्रिया, आईटी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शिवराज डाबी के द्वारा संबोधित किया गया। सत्र की अध्यक्षता जिला प्रवक्ता, पूर्व पार्षद तुलसा वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश यादव, मंडल मंत्री रवि लोधी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिल राजपूत, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री विकास पटेल के द्वारा किया गया। 6 दिसंबरसत्र के वक्ता भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य रघुनंदन शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभय प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिमेष भार्गव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय दुबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र अग्रवाल के द्वारा संबोधित किया गया। सत्र की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि राजू लोधी, मंडल महामंत्री संजय रैकवार, मंडल उपाध्यक्ष नर्बदा प्रसाद सचान, मंडल मंत्री मदन माली, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूनम प्रजापति के द्वारा किया गया। सत्र वक्ताओं का मंडल अध्यक्ष निलेश गौर, मंडल महामंत्री राजू राठौर, मंडल मीडिया प्रभारी विजय गौतम, मंडल कार्यालय मंत्री मुकेश ठाकुर, मंडल प्रवक्ता बीएस मरमट, वार्ड 73 के पालक बिंद्रपाल सिंह बाथम, वार्ड 73 संयोजक शिवदयाल मैथिल, वार्ड 72 संयोजक सुबोध साहू, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री राहुल कुचबंदिया के द्वारा भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत क्या गया। कार्यक्रम का आभार मंडल अध्यक्ष नीलेश गौर के द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन भाजपा भोपाल जिला सह मीडिया प्रभारी बालिस्ता रावत ने किया।

Share:

Next Post

भारत में Vivo V20 Pro 5G में Android 11 अपडेट मिलना हुआ शुरू, जानें फीचर्स

Mon Dec 7 , 2020
चीनी स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अभी कूछ ही दिन पहले ही भारत में अपना दमदार स्‍मार्टफोन V20 Pro 5G आकर्षक फीचर्स के साथ लांच किया था। अब कंपनी की तरफ से इस स्‍मार्टफोन में भारत मे एंड्रॉयड 11 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले Vivo […]