उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News) देश मध्‍यप्रदेश

रक्षा बंधन पर बाबा महाकाल को लगा सवा लाख लड्डुओं का भोग

उज्जैन। वर्षों से चली आ रही परंपरा अनुरूप इस वर्ष भी बाबा महाकाल (Baba Mahakal) को गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व पर सवा लाख लड्डुओं का भोग (Laddu’s enjoyment) लगाया गया। इसके पूर्व भस्मार्ती के बाद बाबा महाकाल को राखी बांधी गई।

पिछले दो वर्षो में यह परंपरा कोरोनाकाल में निभाई गई लेकिन सांकेतिक रूप से। इस वर्ष पुन: सवा लाख लड्डुओं का भोग ला और रक्षा बंधनवाले दिन महाकाल मंदिर आनेवाले हर श्रद्धालु को एक-एक लड्डु भोग प्रसादी के रूप में दिया गया। शुद्ध देशी घी,बेसन,शकर व सूखे मेवों का उपयोग महाभोग बनाया गया था।


मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य पुजारी राम शर्मा ने बताया कि हर वर्ष सवा लाख लड्डुओं का निर्माण दानदाताओं से प्राप्त सामग्री से किया जाता है। रक्षाबंधन पर्व पर गुरुवार प्रात: भगवान को भस्मार्ती पश्चात राखी बांधी गई और उसके बाद सवा लाख लड्डुओं का महाभोग लगाया गया। पूरे मंदिर में फूलों की आकर्षक सजावट की गई।

 

 

Share:

Next Post

इंदौर सेंट्रल जेल में भारी विरोध के बाद करानी पड़ी महिलाओं की भाइयों से मुलाकात

Thu Aug 11 , 2022
इंदौर। सेंट्रल जेल (Central Jail) में आज सुबह जेल परिसर में हंगामा करने वाली महिलाओं को शाम होते होते जेल मुख्यालय भोपाल (Jail Headquarters Bhopal) से आए आदेश के बाद आखिरकार जेल अधिकारियों (prison officers) को मुलाकात करानी पड़ी। शाम 4:30 बजे आई आदेश के बाद जेल अधिकारियों ने मौजूदा महिलाओं को ना सिर्फ मुलाकात […]