उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

चार राज्यों की जीत पर जेसीबी के पंजे पर सवार होकर निकले भाजपाई, एक-दूसरे को गुलाल लगाया

नागदा। देश के यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में हुए विधानसभा चुनाव में पंजाब को छोड़ बाकी चार राज्यों में भाजपा की जीत का जश्न गुरुवार को शहर में भी मनाया गया। उत्साही भाजपाई जीत के जश्न में बुलडोजर के पंजे पर सवार होकर निकल गए और एक दूसरे को गुलाल लगाया तथा आतिशबाजी कर मिठाई भी बांटी। गुरुवार शाम चारों राज्यों में भाजपा के पक्ष में परिणाम आते ही भाजपाईयों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। नगर पालिका से बुल्डोजर रैली निकाली गई। रैली के दौरान भाजपा नेता बुलडोजर के अगले पंजे पर बैठकर निकले। रैली नगर के मुख्य मार्गों से गुजरकर पुन: नगर पालिका पर पहुँची। इस अवसर पर पूर्व विधायक शेखावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष सीएम अतुल, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान, गोपाल यादव, रामसिंह शेखावत, महेश व्यास, अशोक मावर, नरेंद कोठरी, राजेश गगरानी, प्रकाश जैन, ओपी गेहलोत, साहिल शर्मा, बंटी जटिया, अजय कुशवाह, मोतीलाल प्रजापत, प्रशांत मेहता, अंकुर साहनी, राहुल पोरवाल ,राहुल गढ़वाल, भवानीसिंह देवड़ा, जितेंद्र सोलंकी, राजा पंवार, हरीश अग्रवाल, हरीश रघुवंशी, राकेश सोलंकी, शैलेश चौहान, नरेंद्र कोठरी अनिल जोशी, छोटेलाल आशीष वोरा, श्रीराम शर्मा, नरेंद्र सेंगर, सोहन जोशी आदि मौजूद थे।



महिदपुर मंडल के 22 गांव के कार्यकर्ताओं ने नागदा-जावरा बायपास चौराहा पर भाजपा की जीत का जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष संदीप व्यास ने कहा कि यह भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की जीत है। इस अवसर पर हरिसिंह चुंडावत, पवन चौहान, भेरूसिंह राठौड़, मेहरबानसिंह पंवार, रणछोड़ गुजराती, गोविंद आंजना, भरत परमार, मुकेश जाट, रईस खान, मुकेश शर्मा, अमृतलाल शर्मा, प्रेमसिंह, शेरसिंह, सुरेश बंजारा, ओंकार चौधरी आदि मौजूद थे।

Share:

Next Post

मध्यप्रदेश में भी अब चलेगा हिंदुत्व का फार्मूला

Fri Mar 11 , 2022
बुलडोजर चेहरे की तलाश-प्रदेश से लेकर स्थानीय स्तर तक बदलेंगे समीकरण नागदा (प्रफुल्ल शुक्ला)। उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में मिली सफलता के बाद मध्यप्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी इन राज्यों के सफल फार्मूले को अपना सकती है। गौरतलब है कि प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश एवं […]