उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

देर रात तेज बारिश के कारण एक इंच वर्षा हुई

  • आज सुबह से लगातार हो रही मध्यम वर्षा-बारिश का आंकड़ा 15 इंच पार

उज्जैन। कल सुबह से लेकर देर रात तक रिमझिम बारिश का दौर चला लेकिन रात 1 बजे से लेकर तड़के 4 बजे तक तेज पानी बरसा। इसका नतीजा यह हुआ कि वेधशाला में आज सुबह 24 घंटे में एक इंच से ज्यादा बारिश दर्ज हो गई। इसी के साथ शहरी क्षेत्र में बारिश का आंकड़ा 15 इंच के पार चला गया।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे लेकिन 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने शनिवार को पानी नहीं बरसने दिया। कल सुबह 8 बजे से हवाओं की गति कुछ कम हुई थी और दिनभर लगभग 6 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएँ चली। यही कारण रहा कि बादलों ने रिमझिम बरसना शुरु कर दिया था। कल सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक 10.4 मिमी बरसात हो गई थी। वेधशाला अधीक्षक डॉ. आर.पी. गुप्त के मुताबिक इसके बाद कल शाम 5 बजे से लेकर आज सुबह 8 बजे तक 16 मिमी बरसात हुई। इन दोनों को मिलाकर पिछले 24 घंटे में उज्जैन शहरी क्षेत्र में 26.4 मिमी अर्थात 1.04 इंच पानी बरस गया। इसी के साथ अब आज सुबह तक इस सीजन में शहरी क्षेत्र में 393 मिमी अर्थात 15.47 इंच बरसात हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि मालवांचल में बारिश का न्यूनतम आंकड़ा 36 इंच माना जाता है। इसे छूने के लिए अभी भी करीब 21 इंच बारिश की और आवश्यकता है।

सड़कों पर फैला कीचड़
रिमझिम बारिश के चलते शहर की आंतरिक से लेकर बाहरी मार्ग की सड़कों पर कीचड़ फैल रहा है। जहाँ टाटा कंपनी ने सीवर लाईन डालने के लिए खुदाई कर आधी अधूरी सड़कें छोड़ी है, उन इलाकों में कीचड़ से ज्यादा परेशानी हो रही है। पिछले 24 घंटे में नगर निगम के कंट्रोल रूम पर शहर के किसी भी इलाके से जलजमाव की कोई शिकायत नहीं आई है।

Share:

Next Post

उत्तरा और हस्त नक्षत्र के संयोग में मनेगी नागपंचमी

Mon Aug 2 , 2021
महाकाल में नागपंचमी पर रहेगी इस बार भी ऑनलाईन परमिशन उज्जैन। इस साल नागपंचमी पर बेहद खास और दुर्लभ योग बन रहे हैं। ये योग कई साल बाद बन रहे हैं, ऐसा ज्योतिष विद्वानों का मत है और राहू-केतु के दोषों के अलावा कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। ज्योतिषाचार्यों […]