भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

एक जमीन, तीन लोगों को बेची जालसाज पर FIR दर्ज

  • तीन साल के भीतर तीन लोगों से की थी ठगी

भोपाल। छोला थाना क्षेत्र के ग्राम महौली में रहने वाले एक व्यक्ति ने गांव की अपनी जमीन में प्लॉट काट कर बेच रहा है। जालसाज ने 2014 में एक व्यक्ति को छह लाख रुपए में प्लॉट बेच दिया। प्लॉट का नामांतरण नहीं हुआ, इसी बीच उसने दो और लोगों को उक्त प्लॉट 7-7 लाख रुपए में 2016-17 में बेच दिया। फ रियादी ने जब अपने प्लॉट पर माकन बनाने के लिए पहुंचा तो पता चला कि उक्त प्लॉट पर दो और लोग कब्जा किए हुए हैं। इसके बाद पुलिस में शिकायत की। लंबी जद्दोजहर और पुलिस के आला अधिकारियों की शिकायत के बाद छोला पुलिस ने जमीन के मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। एसआई राजेश तिवारी ने बताया कि नंदकिशोर लोधी ग्राम महौली का रहने वाला है। महौली में स्थित अपनी जमीन पर प्लॉट काटता है। उसने एक प्लॉट 2014 में विनोद कुमार ठाकुर को करीब छह लाख रुपए में बेच दिया था। बाद में आरोपी ने दो और लोगों को वही प्लॉट बेच दिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी ने कुछ और लोगों के साथ इसी तरह की धोखाधड़ी की है। हालांकि पुलिस के पास अभी तक कोई और फ रियादी नहीं आया है।

Share:

Next Post

बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं कैरी मिनाटी, अमिताभ और अजय देवगन संग इस फिल्म में करेंगे काम

Fri Dec 18 , 2020
मुंबई। इंटरनेट की दुनिया के बेहद लोकप्रिय चेहरे कैरी मिनाटी अब बॉलीवुडमें एंट्री की तैयारी में हैं। वह जल्दी ही अजय देवगन और अमिताभ बच्चन स्टारर मूवी MayDay में स्पेशल रोल में दिखाई देंगे। यूट्यूबर कैरी मिनाटी का असली नाम अजय नागर है। कैरी मिनाटी नाम उन्होंने सिर्फ सोशल मीडिया के लिए रखा है। हिंदुस्तान […]