जीवनशैली

प्याज : सर्दियों में संक्रमण से बचाएगा


सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए अकसर गर्म तासीर वाली चीजें खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे आहार में प्याज (Onion) का नाम भी शामिल है। सर्दियों में प्याज का सेवन करने से शरीर गर्म रहने के साथ व्यक्ति कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से भी बचा रहता है।
शरीर को गर्म रखता है
प्याज (Onion) की तासीर गर्म होती है। इसका सेवन करने से शरीर गर्म बना रहता है। प्राचीन चीनी उपचार पद्धतियों में भी प्याज के रस का उपयोग शरीर को गर्म रखने के लिए किया गया है। इतना ही नहीं, चीन में तो प्याज को ऊर्जा का पॉवरहाउस तक माना जाता है।
संक्रमण से बचाता है
प्याज एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। यही वजह है कि प्याज का सेवन सर्दियों में काफी लाभकारी माना जाता है। प्याज का सेवन करने से सर्दी, खांसी, कान का दर्द, बुखार और त्वचा की समस्याओं में भी राहत मिलती है।
दांतों की देखभाल
कच्चे प्याज को चबाने से मुंह के स्वाद को संतुलित करते हुए मसूड़ों के संक्रमण और मुंह के रोगों के खतरे को कम किया जा सकता है।
बेहतर पाचन और वजन घटाने में मददगार
प्याज फाइबर और प्री-बॉयोटिक्स का एक बड़ा स्रोत है, जो आंत के स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक माना जाता है। विशेषज्ञों की मानें तो प्री-बॉयोटिक्स आहार शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में सुधार करने में मदद कर सकता है, जो मजबूत हड्डियों के लिए बेहद जरूरी है। लाल प्याज में क्वेरसेटिन नाम का फ्लेवोनॉइड होता है, जो शरीर के विभिन्न हिस्सों में वसा के संचय को रोकने में मदद करता है। यह फ्लेवोनॉइड चयापचय दर को बढ़ाता है।

Share:

Next Post

कद्दू के बीज से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं

Tue Dec 8 , 2020
कद्दू (Pumpkin) के बीजों में एंटीफंगल, यानी फंगल इंफेक्शन को रोकने के गुण पाए जाते हैं। कद्दू के बीज शरीर के अंदर हानिकारक माइक्रोब्स को पनपने नहीं देते हैं। – कद्दू के बीज शरीर में सूजन को कम कर घाव भरने का काम करते हैं। – कद्दू के बीज एलर्जी फैलाने वाले पैथोजेन्स, यानी बैक्टीरिया […]