img-fluid

इंदौर में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड… 10 लाख नकद, 5 मोबाइल और कार जब्त

April 18, 2026

इंदौर। इंदौर में ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा हुआ है। आईपीएल मैच पर दांव लगाते हुए विजयनगर थाना पुलिस ने दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी कार में बैठकर मोबाइल के जरिए पूरे सट्टे का संचालन कर रहे थे। पुलिस ने मौके से करीब 10 लाख रुपए नकद, 5 मोबाइल फोन और एक कार जब्त की है।

दरअसल, विजयनगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि आर्बिट मॉल के पास एक क्रेटा कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कार में मौजूद दो युवक आकाश जिंदल निवासी इंदौर और प्रियांशु जैन निवासी नीमच—को गिरफ्तार किया गया।प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी मोबाइल और ऑनलाइन लिंक के जरिए आईपीएल में गुजरात टाइटंस के मैच पर सट्टा लगा रहे थे।


  • पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार, 5 मोबाइल फोन और करीब 10 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं।मोबाइल फोन में सट्टेबाजी से जुड़े कई डिजिटल सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है। फिलहाल दोनोंआरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है, साथ ही अन्य जुड़े लोगों की तलाश जारी है।

    सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा गया है। इनके पास से नगदी, मोबाइल और वाहन जब्त किया गया है। मोबाइल डेटा के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

    Share:

  • 50 दिन बाद ईरान ने खोला एयरस्पेस, पूर्वी हिस्से में उड़ानें शुरू

    Sat Apr 18 , 2026
    डेस्क: ईरान ने अपने हवाई क्षेत्र को आंशिक रूप से खोल दिया है. देश के सिविल एविएशन अथॉरिटी ने बताया कि अब ईरान के पूर्वी हिस्से से गुजरने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अनुमति मिल गई है. इसके साथ ही कुछ हवाई अड्डे भी सुबह 7 बजे से चालू कर दिए गए हैं. हालांकि, इसके तीन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved