img-fluid

इंदौर में 17 में से 7 कांग्रेसी पार्षद ही पहुंचे आयुक्त से मिलने

May 22, 2026

जल वितरण व्यवस्था से अपर आयुक्त को हटाने की मांग

इंदौर। शहर (Indore) में नियमित रूप से जल वितरण (Water Distribution) नहीं होने पर कल कांग्रेस (Congress ) का पार्षद दल (corporators) निगम आयुक्त (Commissioner) से मिलने पहुंचा और उनसे जल वितरण व्यवस्था का प्रभार संभाल रहे अपर आयुक्त से चार्ज वापस लेते हुए किसी अनुभवी अधिकारी को यह जिम्मा देने की मांग की।


  • कांग्रेस ने कुछ दिनों पहले ही 22 झोन पर प्रदर्शन कर लोगों को पानी देने की मांग की थी। प्रदर्शन के दौरान हर झोन पर बड़ी संख्या में कां्रग्रेसी इक_ा भी हुए और अपने-अपने क्षेत्र में पानी को लेकर आंदोलन किया, लेकिन कल जब शहर अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल से मिलने पहुंचे तो वहां गिनती के ही नेता और पार्षद मौजूद थे। चौकसे ने निगम आयुक्त से कहा कि जिन अपर आयुक्त आशीष पाठक को आपने शहर में जल वितरण की जवाबदारी दे रखी है वे आम लोग तो क्या जनप्रतिनिधियों तक के फोन नहीं उठाते हैं। हर वार्ड में पानी की समस्या आ रही है। कांग्रेस पार्षद दल में दीपू यादव, अंसाफ अंसारी, सोनिला मिमरोट, सादिक खान, रफीक खान, सीमा सोलंकी मौजूद थे। खुद चौकसे को मिलाकर मात्र 7 पार्षद ही आयुक्त से मिलने पहुंचे, जबकि शहर में कांग्रेस के 17 पार्षद हैं। वहीं कोई वरिष्ठ नेता या कांग्रेसी भी प्रतिनिधि मंडल में नहीं था। चौकसे ने कहा कि आप भले ही अपर आयुक्त पाठक को बड़ा विभाग दे दें, लेकिन उनकी जगह किसी काबिल अधिकारी की जल वितरण व्यवस्था में नियुक्ति करें, जिससे आम लोगों को राहत मिल सके।

    खाली मटके लेकर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन
    इन्दौर। शहर में गहराते जलसंकट को लेकर आम आदमी पार्टी ने नगर निगम मुख्यालय पर खाली मटके लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विरोधस्वरूप निगम मुख्यालय के चैनल गेट पर खाली मटका रख प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नगर निगम प्रशासन से शहर में प्रदूषित जल वितरण पर रोक लगाने, सभी वार्डों में पर्याप्त टैंकर उपलब्ध कराने, टंकियों से पर्याप्त प्रेशर के साथ पानी छोडऩे तथा कथित टैंकर माफियाओं पर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान पार्टी जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा सहित अनुराग यादव, जावेद खान, संजय जैन, राकेश अपलादिया, संजीव वैद्य, नजमा खान, कमलेश मालवीय, अनवर शेख, सुमित गौर, बाली जाधव, मोहम्मद अशफाक, मुकेश वर्मा, अनवर पटेल, डॉ. आई.एम. अब्बासी, सन्नी गौड़, डॉ. डी.के. जोशी, सईद मामू, शाकिर हुसैन, नरेंद्र सिंह कुशवाह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share:

  • इंदौर में जलसंकट का फायदा उठा रहे निजी टैंकर, 1500 रुपए तक वसूली

    Fri May 22 , 2026
    डेढ़ हजार रुपए देने के बावजूद एक दिन बाद दे रहे हैं पानी इंदौर। शहर (Indore) में जलसंकट (Water Crisis) और पानी के लिए मची हाहाकार का फायदा अब निजी टैंकर (Private Tankers) से पानी बेचने वाले उठा रहे हैं। वे जमीन का पानी निकालकर लोगों को 1500 रुपए तक में बेच रहे हैं। उस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved