टेक्‍नोलॉजी बड़ी खबर

PUBG Mobile : सिर्फ एक गलती पड़ेगी भारी, 16 लाख से ज्यादा यूजर्स हुए ब्लॉक

डेस्क। PUBG इस वक्त दुनिया के सबसे पॉपुलर मोबाइल गेम्स में से एक है। हर महीने इस गेम को खेलने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। लेकिन इस बीच PUBG Mobile चलाने वाली कंपनी Krafton ने कई यूजर्स को हमेशा के लिए ब्लॉक कर दिया है। सिर्फ एक गलती की सजा इन यूजर्स पर भारी पड़ी है।

PUBG Mobile ने दुनियाभर के लगभग 16.91 लाख यूजर्स को हमेशा के लिए ब्लॉक (Permanently Banned) कर दिया है। एक ट्वीट के जरिए कंपनी ने ये जानकारी दी।

जानकारी के मुताबिक ये सभी यूजर्स PUBG Mobile के Ban Pan गेम में चीटिंग करते पकड़े गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार कई गेमर्स रैंकिंग के हिसाब से काफी सीनियर थे। लेकिन ये गेमर्स ऐप में चीटिंग करते पकड़े गए। PUBG Mobile का कहना है कि ये गेमर्स मौजूदा गेम में Auto-Aim Hacks और X-Ray Vision का इस्तेमाल करके लेवल जीत लेते थे। बताते चलें कि इस महीने पबजी का लाइट वर्जन PUBG Lite को हमेशा के लिए बंद किया जा रहा है।

Share:

Next Post

भारत ने इस मामले में चीन को पछाड़ा, अमेरिका भी रह गया पीछे

Mon Apr 5 , 2021
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डिजिटल इंडिया मिशन अब सफल होता दिख रहा है। देश में साल 2020 के दौरान सबसे ज्यादा डिजिटल लेनदेन हुए और इस मामले में भारत ने अमेरिका-चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। बीते साल भारत में कम से कम 25.5 बिलियन डिजिटल ट्रांजेक्शन हुए हैं। इसके बाद चीन […]