img-fluid

मोस्ट वीआईपी ही नंदी तक जाकर दर्शन कर सकेंगे

June 16, 2025

  • महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था-आम श्रद्धालु रेलिंग के बाहर से चलते हुए दर्शन करेंगे

उज्जैन। महाकाल मंदिर में दर्शन व्यवस्था आंशिक तौर पर बदली गई है। अब सिर्फ मोस्ट वीआईपी को नंदी हॉल में एंट्री मिलेगी। आम श्रद्धालु चलायमान व्यवस्था से बेरिकेट्स से भगवान के दर्शन करेंगे।
महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसे देखते हुए मंदिर प्रशासन ने रविवार को नंदी हॉल में आम भक्तों का प्रवेश बंद कर दिया। अब सिर्फ मोस्ट वीआईपी को ही नंदी हॉल में दर्शन की अनुमति दी जा रही है, जबकि सामान्य श्रद्धालुओं को गणेश मंडपम के सामने से दर्शन कराए जा रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रशासन ने चलायमान (मूविंग दर्शन) व्यवस्था लागू की है। अब भक्त महाकाल लोक, मानसरोवर फैसिलिटी सेंटर से होकर महाकाल टनल-1 से गुजरते हुए गणेश मंडपम तक पहुँचते हैं। यहाँ लगाए गए बेरिकेड्स के जरिए भगवान महाकाल के दर्शन कर, फिर पालकी हॉल होते हुए एम्बुलेंस गेट से बाहर निकल जाते हैं। गेट नंबर 1 से प्रवेश करने वाले श्रद्धालु कार्तिकेय मंडपम के रास्ते गणेश मंडपम पहुंचते हैं और बेरिकेड्स से दर्शन करते हैं। गेट नंबर 4 से आने वाले श्रद्धालु विश्राम धाम से होते हुए सभा मंडप और फिर गणेश मंडपम पहुँचकर दर्शन करते हैं। इसके बाद पालकी हॉल से होते हुए बाहर निकल जाते हैं। नंदी हॉल में दर्शन व्यवस्था फिलहाल बंद कर दी गई है। यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि शनिवार-रविवार को शासकीय अवकाश के कारण देशभर से हजारों श्रद्धालु उज्जैन पहुँच रहे हैं। वहीं मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के कारण भी जगह की सीमित उपलब्धता है।


इस प्रकार है दर्शन व्यवस्था

  • प्रोटोकॉल व्यवस्था (मोस्ट वीआईपी) : श्रद्धालु शंख द्वार से प्रवेश करते हैं और शिखर दर्शन की छत, कुंड होते हुए गणेश मंडपम की पहली पंक्ति से दर्शन करते हैं। दर्शन के बाद वही रास्ता वापसी में भी रहता है। इन्हें ही नंदी हॉल में प्रवेश की अनुमति है।
  • सामान्य दर्शनार्थी श्रद्धालु श्री महाकाल महालोक या मानसरोवर फैसिलिटी सेंटर से महाकाल टनल-1 से होकर गणेश मंडपम पहुँचते हैं। वहाँ से बेरिकेड्स के रास्ते भगवान महाकाल के दर्शन कर पालकी हॉल होते हुए एम्बुलेंस गेट से बाहर निकलते हैं।
  • शीघ्र दर्शन टिकटधारी (250 रु. टिकट) : गेट नंबर 1 से प्रवेश करने वाले श्रद्धालु कार्तिकेय मंडपम के रास्ते गणेश मंडपम पहुंचते हैं और बेरिकेड्स से दर्शन करते हैं। गेट नंबर 4 से आने वाले श्रद्धालु विश्राम धाम से होते हुए सभा मंडप और फिर गणेश मंडपम पहुँचकर दर्शन करते हैं। इसके बाद पालकी हॉल से होते हुए बाहर निकल जाते हैं।

फिल्म अभिनेता रविकिशन ने किए महाकाल दर्शन
उज्जैन। फिल्म अभिनेता रविकिशन शुक्ल आज सुबह तड़के श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्म आरती में शामिल होने के लिए पहुँचे। यहाँ उन्होंने भस्म आरती में भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया और देश की रक्षा के लिए प्रार्थना की। बता दें कि रविकिशन उज्जैन में चल रही एक फिल्म की शूटिंग के लिए उज्जैन आए है। रवि किशन बाबा महाकाल के भक्त हैं और वे इससे पहले भी कई बार महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आ चुके हैं। भस्म आरती के दौरान वे करीब दो घंटे नंदी हाल में बैठकर शिव भक्ति में लीन दिखाई दिए। आरती के बाद रविकिशन ने देहरी से बाबा महाकाल के दर्शन कर नंदी जी का जल अभिषेक किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से रविकिशन का स्वागत व सम्मान किया गया।

Share:

  • भैरवगढ़ जेल में बनेंगे खाने में उपयोग होने वाले पोष्टिक मसाले

    Mon Jun 16 , 2025
    जेल में तैयार हो गया सेटअप, कैदियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण उज्जैन। पहली बार, उज्जैन सेंट्रल जेल के अधिकारी भैरवगढ़ जेल परिसर में एक मसाला निर्माण और पैकेजिंग यूनिट स्थापित करने जा रहे हैं। जहाँ तैयार मसाले जिले की अन्य उपजेलों में भी भेजे जाएँगे। इसके लिए जेल विभाग अपने कैदियों को विशेष प्रशिक्षण दिलवाएगा, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved