जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News) देश मध्‍यप्रदेश

आयुध निर्माणी महिला कर्मी ने पेड़ में चढ़कर मचाया हंगामा

जबलपुर (Jabalpur)।आयुध निर्माणी खमरिया (Ordnance Factory Khamaria) के मुख्य प्रवेश द्वार क्रमांक शनिवार की सुबह करीब 8 बजे एक महिला कर्मी ने जमकर हंगामा मचाया। अपने आला अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप (Officers accused of harassment) लगाते हुए महिला प्रवेश द्वार के समीप ही लगे पेड़ पर जा चढ़ी और फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की धमकी देने लगी।

 

मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल मौके पर सुरक्षा विभाग का अमला पहुंच गया। वहीं फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। जिसके बाद बड़ी मुश्किल से पेड़ में चढ़ी महिला को नीचे उतारा गया। सुबह– सुबह सामने आया उक्त घटनाक्रम निर्माणी में दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। वहीं प्रबंधन ने भी पूरे मामले को गंभीरता से लिया है।




सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आयुध निर्माणी में महिला कर्मियों की जांच के लिए सुरक्षा विभाग में पदस्थ महिला कर्मी सुबह 8 बजे गेट नंबर एक पर पहुंची जो शराब के नशे की हालत में थी। लिहाजा उसे निर्माणी में प्रवेश देने से गेट में मौजूद अमले ने मना कर दिया। फिर क्या था उक्त महिला ने चार्चमैन और जेडब्ल्युएम स्तर के अधिकारियों का नाम लेते हुए उसे प्रताड़ित करना का आरोप लगाते हुए हंगाम शुरू कर दिया। उसका कहना था कि जेडब्ल्युएम और चार्जमैन उसे नौकरी नहीं करने दे रहे हैं। हो हल्ला होने पर गेट पर मौजूद अन्य महिला कर्मियों ने उसे वापस घर जाने की बात कही तो वह नजदीक ही स्थित आम के पेड पर जा चढ़ी।

 

कुछ ही देर में वो फिल्म शोले की वीरू के रूप में आ गई। चिल्ला – चिल्लाकर कहने लगी कि मर जाउंगी …. कूद जाउंगी….। इतना ही नहीं गेट पर मौजूद अन्य कर्मियों ने बताया कि उक्त महिला दुपट्टे से फांसी लगाने लगी। नशे की हालत में महिला की हरकतों को देख सब हैरान हो गए। जिसके बाद फायर ब्रिगेड और सुरक्षा कर्मियों ने महिला को पेड से नीचे उतारा। वहीं निर्माणी प्रशासन ने महिला की हरकत को गंभीरता से लेते हुए जाँच कमेटी बनाई है जो एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी ।

Share:

Next Post

समग्र विचार और लोकमंगल का अमृतफल

Sun Feb 5 , 2023
– हृदयनारायण दीक्षित भारत विशिष्ट जीवनशैली वाला राष्ट्र है। इसका मूल आधार संस्कृति है। इस संस्कृति का विकास अनुभूत दर्शन के आधार पर हुआ है। यहां सांस्कृतिक निरंतरता है। दर्शन और विज्ञान की उपलब्धियां संस्कृति में जुड़ती जाती हैं। संस्कृति को समृद्ध करती हैं और कालवाह्य विषय छूटते जाते हैं। संस्कृति का मूल स्रोत वैदिक […]