भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

संगठन और निगम-मंडलों की नियुक्ति का खाका तैयार

  • हाउस में मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष और संगठन महामंत्री के बीच मंथन
  • सिलावट-गोविंद राजपूत ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ
  • भदौरिया, उषा ठाकुर और बृजेंद्र प्रताप सिंह की जगह नए प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बनी सहमति

भोपाल। प्रदेश में एक-दो दिन में बड़ा सियासी फैसला हो सकता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत के साथ शुक्रवार को बैठक हुई। इस दौरान निगम-मंडलों में नियुक्ति को लेकर मंथन किया गया। उपचुनाव के नतीजों के 24 दिन बाद इन तीनों नेताओं की मुलाकात मंत्रिमंडल और भाजपा संगठन के विस्तार को लेकर अहम मानी जा रही है। दरअसल, सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत चुनाव जीत गए हैं, लेकिन परिणाम आने से पहले छह माह का कार्यकाल पूरा होने से उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। यदि उन्हें मंत्री बनाया जाता है, तो पहले उन्हें पद की शपथ लेना होगी। हालांकि सीएम हाउस में हुई बैठक को प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सामान्य बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी बैठकों में संगठन और सरकार के कामकाज पर चर्चा सामान्य बात है।
सूत्रों ने बताया कि बैठक में दोनों पूर्व मंत्रियों तुलसी सिलावट, गोविंद राजपूत के अलावा चुनाव हारे तीन मंत्रियों इमरती देवी, गिर्राज दंडोतिया और एदलसिंह कंसाना को सरकार या निगम मंडलों में जगह देने को लेकर चर्चा हुई। हालांकि शिवराज कह चुके हैं कि अभी मंत्रिमंडल विस्तार का इरादा नहीं है। जब करेंगे, तो अटकलें बंद हो जाएंगी, लेकिन सिंधिया के दोनों पूर्व मंत्रियों (सिलावट-राजपूत) को प्राथमिकता से कैबिनेट का दर्जा फिर से देने का दबाव भी है। इस सिलसिले में शिवराज-सिंधिया की औपचारिक मुलाकात हो चुकी है। अनूपपुर के भाजपा नेता रामलाल रौतेल को किसी निगम- मंडल में जगह मिल सकती है। बैठक में भाजपा की नई टीम को लेकर भी मंथन हुआ। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद भदौरिया, उषा ठाकुर और बृजेंद्र प्रताप सिंह को संगठन से बाहर करने पर सहमति बन गई है। दरअसल, तीनों नेता शिवराज सरकार में मंत्री हैं। अब संगठन में इनकी जगह तीन नए लोगों को जगह दी जाएगी। इधर, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का 7 दिसंबर को भोपाल आना तय था, लेकिन वे शुक्रवार को तीन दिन पहले भोपाल पहुंच गई हैं। उनके अचानक प्रवास को इसी राजनीतिक सरगर्मी से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

Share:

Next Post

क्या क्रिकेटर रोहित शर्मा अभिनेत्री सोफ़िया हयात को डेट कर चुके है ?

Sat Dec 5 , 2020
मुंबई।अभिनेत्री और पूर्व बिग बॉस (Big Boss) कंटेस्टेंट सोफिया हयात (Sofia Hayat) हमेशा से ही अलग-अलग वजह से विवादों में घिरी रही है ,अब चाहे कारण उनका न्यूड फोटोशूट हो या फिर पति पर जान से मारने का आरोप लगाना हर बार उनके  मुद्दे चर्चा का विषय रहे है।  वैसे इस बार उनके चर्चा में […]