भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

महिलाओं की आमदनी 10 हजार प्रतिमाह करना हमारा संकल्प

  • मुख्यमंत्री ने कहा… जिंदगी बदलने का संदेश लेकर हम बहनों के बीच आए

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं की जिंदगी बदलने का संदेश लेकर मैं अपनी बहनों के बीच आया हूँ। हम केवल लाड़ली बहना योजना तक ही सीमित नहीं रहेंगे, आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं की आमदनी 10 हजार रूपए प्रतिमाह करना हमारा संकल्प है। मुख्यमंत्री चौहान ग्वालियर के मेला मैदान में भव्य मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन-सह-मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पत्र वितरण एवं विकास कार्यों के भूमि-पूजन/लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति को बहनों की ताकत का जागरण बताया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महिलाओं को सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिये सरकार ने मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना व लाड़ली बहना योजना जैसी क्रांतिकारी योजनाओं को मूर्तरूप दिया है। लाड़ली बहना योजना महिलाओं की जिंदगी बदलने के मंत्र की तरह है। प्रदेश की लगभग सवा करोड़ महिलाओं को 15 हजार करोड़ रूपए सरकार हर माह दे रही है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना की राशि धीरे-धीरे बढ़ा कर 3 हजार रूपए तक की जायेगी।



हर गाँव में गठित होंगीं लाड़ली बहना सेनाएँ
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के हर गाँव में महिलाओं को लाड़ली बहना सेना में संगठित किया जायेगा। छोटे गाँव की लाड़ली बहना सेना में 11 महिला सदस्य और बड़े गाँव में 21 महिलाएँ शामिल की जायेंगीं।

21 से 23 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को भी जोड़ेंगे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में जो महिलाएँ पंजीयन नहीं करा पाई हैं, उनका पंजीयन किया जायेगा। साथ ही अब न्यूनतम 21 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को भी इस योजना से जोड़ा जायेगा। पहले इस योजना में 23 वर्ष न्यूनतम आयु थी।

Share:

Next Post

होम गार्ड के अधिकारियों ने आपदा मित्र योजना का निरीक्षण किया

Sun Jun 25 , 2023
उज्जैन। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड, एसडीईआरएफ संतोष कुमार जाट ने जानकारी दी कि भारत सरकार के एनडीएमए द्वारा संचालित आपदा मित्र योजना के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण विगत 15 जून से होमगार्ड लाइन में किया जा रहा है। इसमें 150 आपदा मित्र प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। गत दिवस उक्त प्रशिक्षण का जायजा लेने […]