आचंलिक

परशुराम जन्म उत्सव मनाया… कार्यक्रम में सांसद हुए शामिल, की 10 लाख की घोषणा

आष्टा। शनिवार को शहर मानस भवन में भगवान परशुराम का जन्म उत्सव अखंड ब्राह्मण समाज ने मनाया। कार्यक्रम में सांसद जिला पंचायत अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और समाज जन उपस्थित रहे। भगवान परशुराम के जन्म उत्सव में समाज जनों ने सबसे पहले पूजा अर्चना की उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन कार्यक्रम चेयर रेस रंगोली प्रतियोगिता मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया साथ ही कल क्रिकेट प्रतियोगिता भी होगी। कार्यक्रम में अखंड ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने शपथ ली पूजा अर्चना की।श्री पंढरीनाथ मंदिर निर्माण हेतु सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने 10 लाख की राशि आज परशुराम पादुका पूजन पर घोषणा की।
बता दें कि आष्टा नगर के सबसे प्राचीनतम श्री पंढरीनाथ भगवान के मंदिर का निर्माण प्रगति पर है। इस संबंध में आज ब्राह्मण समाज के परशुराम प्रकट उत्सव पर पादुका पूजन में सांसद महोदय महेंद्र सिंह सोलंकी को आमंत्रित किया गया था, जिसमें सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के द्वारा 1000000 रुपए की राशि की मंदिर निर्माण हेतु घोषणा की गई साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर द्वारा 100000, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पंडित अतुल शर्मा द्वारा परशुराम मूर्ति हेतु 21000, धर्मेंद्र पहलवान मेहतवाड़ा ने स्व. आजाद सिंह पहलवान की स्मृति में 21000, कांतिलाल जोशी वरिष्ठ एडवोकेट के द्वारा 11000, विधायक पुत्र डॉ. जितेंद्र रघुनाथ सिंह मालवीय ने 11000 की दान राशि घोषित की गई , इस अवसर पर अखंड ब्राह्मण समाज के सभी विप्र जन उपस्थित थे।




भगवान परशुराम त्रेता और द्वापर युग में समान रूप से उपस्थित रहे कैलाश परमार
भगवान विष्णु के छठवें तथा आवेश अवतार के रूप में जाने गए भगवान परशुराम ने अहंकार के समूल नाश तथा अपनी पितृ भक्ति और न्याय प्रियता के आचरण से हम सभी के सामने आदर्श उपस्थित किया। भगवान श्री परशुराम त्रेता और द्वापर युग में समान रूप से उपस्थित रहे उनके तपोबल तथा आदर्शों के कथानक हमारे जीवन मे सकारात्मक परिवर्तन लाने में सक्षम हैं। यह माना जाता है कि अक्षय शक्ति सम्पन्न भगवान परशुराम अष्ट चिरंजीवियों में शामिल हैं जो कलयुग में भी विचरण करते हैं। उनकी आराधना हमारे जीवन मे उत्साह और ऊर्जा प्रदान करती है। भगवान परशुराम जयन्ति के अवसर पर विप्र बन्धुओ को बधाई तथा शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए यह बात प्रदेश कांग्रेस महासचिव तथा पूर्व जिला कांग्रेस एवं पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने कही। प्रदेश कांग्रेस महासचिव के कन्नौद रोड़ स्थित कार्यालय परमार लॉ चेम्बर में आज परशुराम जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।

Share:

Next Post

विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी को महाविजय दिलाना है: केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर

Sun Apr 23 , 2023
जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक में सभी से तोमर ने की चर्चा सीहोर। भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है,पार्टी का हजारों कार्यकर्ता पार्टी की असली ताकत है। आज भाजपा में आप हम सब जो कार्य कर रहे हैं,अपनी इच्छा से आये और इच्छा से ही कार्य कर रहे हैं। वर्षो से लेकर आज तक हम […]