इंदौर न्यूज़ (Indore News)

उड़ान भरने से पहले ही विमान में यात्री को हुई घबराहट, मुंबई फ्लाइट को रोका

एयरपोर्ट के मेडिकल इमरजेंसी रूम में ले जाकर डॉक्टर्स द्वारा उपचार दिए जाने के बाद ठीक हुआ यात्री घर लौटा, एक घंटा देरी से रवाना हुई मुंबई फ्लाइट 

इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल (Indore’s Devi Ahilyabai Holkar International Airport) पर कल रात मुंबई (Mumbai) जा रही इंडिगो की फ्लाइट (indigo flight) में सवार एक यात्री को विमान के उड़ान भरने से पहले ही अचानक घबराहट होने लगी। इस पर फ्लाइट को रोकते हुए यात्री को विमान से उतारकर तुरंत मेडिकल इमरजेंसी रूम में ले जाकर उपचार दिया गया। इसके बाद हालत ठीक होने पर यात्री को घर भेज दिया गया। इसके कारण यह फ्लाइट तय समय से करीब एक घंटा देरी से मुंबई रवाना हो सकी।

विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो एयर लाइंस की फ्लाइट (6ई-6598) रात 9 बजे इंदौर से मुंबई रवाना होती है। कल रात इस फ्लाइट में सभी यात्रियों के सवार होने के बाद जब इसे एयरोब्रिज से हटाने के लिए पुशबैक मशीन से धकेला जा रहा था, ताकि यह उड़ान भरने के लिए रनवे पर जा सके, तभी इसमें सवार इंदौर के रहने वाले एक यात्री राहुल जैन (34 वर्ष) को अचानक घबराहट होने लगी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना फ्लाइट स्टाफ को दी। इस पर तुरंत फ्लाइट को रोका गया और पायलट द्वारा एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी गई। इस पर कुछ ही देर में फायर एम्बुलेंस और एयरपोर्ट पर मौजूद डॉक्टर्स की टीम विमान पर पहुंची और यात्री को विमान से उतारकर टर्मिनल में स्थित मेडिकल इमरजेंसी रूम में ले जाया गया। यहां डॉक्टर्स द्वारा राहुल की प्राथमिक जांच की गई। राहुल ने बताया कि उसे घबराहट हो रही थी। विमान से उतरने के बाद से ही उसे ठीक लग रहा है। प्राथमिक उपचार देने के बाद कुछ ही देर में वह सामान्य हो गया। उसने इंदौर में ही रहने वाले अपने भाई को फोन कर बुलाया। वो भी कुछ ही देर में एयरपोर्ट पर पहुंच गया। इसके बाद उसने फ्लाइट में जाने के बजाए घर जाकर आराम करने की इच्छा जताई। इस पर उसे उसके भाई के साथ घर भेज दिया गया।


एक घंटा देरी से रवाना हुई फ्लाइट

इंदौर से 9 बजे जाने वाली यह फ्लाइट यात्री को घबराहट होने पर रोक दी गई थी। फ्लाइट स्टाफ भी यात्री की सहायता के लिए उसके साथ था। यात्री के प्राथमिक उपचार के बाद जब उसने घर जाने के इच्छा जताई तो उसे छोडक़र यह फ्लाइट करीब एक घंटा देरी से रात 9.53 बजे इंदौर से रवाना हुई। इसके कारण अन्य यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

 

 

 

Share:

Next Post

Youtube पर वीडियो अपलोड करते समय न करें ये गलतियां, हर महीने कमा सकते हैं लाखों रूपये!

Sun May 8 , 2022
नई दिल्ली। स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले हर व्यक्ति की जेब में Youtube रहता है। Youtube आज एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जिससे कमाई करने के भी बहुत सारे तरीके हैं। कई लोगों के साथ तो ऐसा भी हुआ कि उनकी Youtube Channel अच्छा परफॉर्म भी कर रहा है, लेकिन कोई कमाई नहीं हो रही […]