आचंलिक

तलवारबाजी और मलखंब के प्रदर्शन को लोगों ने सराहा

नागदा। फूलडोल ग्यारस पर निकली झांकियों के दौरान अखाड़ों के कलाकारों के हैरतअंगेज करतबों ने लोगों को अचंभित कर दिया। कारवें में सबसे आगे शीतलानंद व्यायामशाला अखाड़ा था। अखाड़ोंं के पहलवानों में शामिल युवाओं ने तलवारबाजी तो बच्चों ने मलखंब पर प्रदर्शन कर दाद बटोरी।


रानी लक्ष्मीबाई मार्ग पर रुपम ठाकुर मित्र मंडल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सीएम अतुल, रामसहाय मार्ग पर विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, जवाहर मार्ग पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि ओपी गेहलोत, उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, पार्षद प्रकाश जैन, बबीता रघुवंशी ने अखाड़े के उस्ताद व कलाकारों का सम्मान किया। नपा ने झांकियों के संचालक, बैंड व ढोल पार्टी का भी सम्मान किया। इससे पहले व्यायामशाला में हुए पूजन में एसडीएम आशुतोष गोस्वामी, भेरुलाल टांक बतौर अतिथि के रुप में शामिल हुए। अतिथियों ने अखाड़े के उस्ताद जग्गा पहलवान, विशाल रघुवंशी, रवि रघुवंशी का साफा बांधकर सम्मान किया।

Share:

Next Post

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने अपर कलेक्टर आदित्य सिंह जिपं सीईओ नोडल अधिकारी नियुक्त

Thu Sep 8 , 2022
45 दिवसीय अभियान में केंद्र, राज्य शासन की योजनाओं का लाभ। गुना। म.प्र. शासन, सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल द्वारा भारत सरकार और राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राहीमूलक योजनाओं में शत-प्रतिशत सैचुरेशन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए च्च्मुख्यमंत्री जनसेवा अभियानज्ज् का क्रियान्वयन किया जाना है। साथ ही राज्य सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है […]