img-fluid

भारत से ज्‍यादा इन देशों में जीते हैं लोग!

May 05, 2026

वाशिंगटन। अधिकतर लोग स्वस्थ और लंबी उम्र तक जीने की इच्छा (Desire to live healthy and long)  रखते हैं। दुनिया के कुछ देश ऐसे हैं, जहां के लोग लंबे समय तक जीते हैं, लेकिन चाहने से कहां कुछ होता! अगर ऐसा होता तो अफ्रीका महाद्वीप (Continent of Africa) के ज्यादातर देशों के लोगों की औसत उम्र 60 के पार होती। दुनिया के अलग अलग हिस्सों में औसत उम्र 40 साल से लेकर 100 साल तक है। अब जब यह उम्र 40 से 100 साल तक की है तो आपको जानने की उत्सुकता होगी कि आखिर वो कौन सा देश है जहां के लोग लंबे समय तक जीते हैं और कहां के लोग सबसे कम उम्र तक जीते हैं. इन सबके बीच भारत में औसत उम्र कितनी है उसे भी जानना जरूरी है।



  • एक आंकड़े के मुताबिक हांगकांग के लोगों की औसत 84 वर्ष है, अगर बात जापान की करें तो औसत उम्र 83 साल है,इटली में सामान्य तौर पर 82 साल जीते हैं। स्पेन में औसत उम्र 82.5 साल तो सिंगापुर में 83.1 साल है, अब अगर भारत की बात करें तो यहां पर लोग औसत 70 साल जीते हैं, यहां पर कुछ देशों के बारे में बताएंगे जहां औसत उम्र 80 के पार है।

    देश औसत उम्र
    हांगकांग 84
    सिंगापुर 83.1
    जापान 83
    स्पेन 82.5
    इटली 82
    भारत 70

    औसत उम्र क्यों है ज्यादा

    अब हांगकांग के लोगों की औसत एज इतनी अधिक क्यों है उसे समझना भी जरूरी है। जानकार बताते हैं कि इन देशों में बेहतर बुनियादी सुविधाएं, बेहतर अस्पताल की व्यवस्था, रोजगार के साधन मुख्य वजह हैं। अगर आप भारत से इन देशों की तुलना करें तो प्रति व्यक्ति सुविधाओं पर बोझ कम है। भारत में अभी बहुत से शहर हैं जहां आधारभूत ढांच अपर्याप्त है, गांवों की बात छोड़ दीजिए, हालांकि देश की आजादी से तुलना करें औसत आयु में बढ़ोतरी हुई है। आजादी से पहले भारत की औसत आयु 30 से 40 साल के बीच थी लेकिन अब औसय आयु के आंकड़े में सुधार हुआ है।

    Share:

  • MP: अशोकनगर में पोस्टमार्टम के बाद नहीं मिला शव वाहन... सड़क पर रखी किशोरी की लाश... कलेक्टर का एक्शन

    Tue May 5 , 2026
    अशोकनगर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के अशोकनगर जिले (Ashoknagar district) के बहादुरपुर स्वास्थ्य केंद्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक किशोरी के पोस्टमार्टम के बाद शव को घर तक ले जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने वाहन उपलब्ध नहीं कराया. घंटों इंतजार के बाद मजबूर परिजन शव को चादर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved