जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

धूप और गर्मी से लोगों का जीना हुआ मुहाल

  • पारा 40 डिग्री के पार पहुंचने को बेताब: सूखते कंठ को शीतल पेय से तर कर रहे लोग

जबलपुर। मौसम का मिजाज अपना असर दिखा रहा है। एक बार फिर दिन में आसामन से सूर्य की किरणें आग बरसा रही हैं। इसका असर सुबह नौ बजे से शुरू हो जाता है जो शाम छह बजे तक महसूस किया जाता है। तापमान भी चालीस डिग्री के पार पहुंचने को तैयार है। आज ६ जून को दोपहर १२.३० बजे पारा ३९. ५ डिग्री के पार बना रहा। गर्मी बढऩे से लोगों के कंठ सूख रहे हैं। अपने गले की प्यास बुझाने शीतल पेय पदार्थो का सेवन लोग कर रहे हैं। इस तरह का मौसम है उसके बाद पेट से जुड़ी समस्याएं लोगों में बढ़ी हैं। उल्लेखनीय है कि इन दिनों उत्तर से पश्चिम की ओर चलने हवाएं पांच से छह किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रही हैं।



दोपहर के समय हवाओं की गति बढ़ जाती है। हालाकि बीच-बीच में आसमान में कुछ देर के लिये बदली छाने से लोगों को गर्मी और तपन से थोड़े समय के लिये राहत मिल जाती है, लेकिन इस तरह की राहत बहुत कम समय के लिये होती है। तापमान की बढ़ोतरी के बाद दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। केवल जरूरी काम के सिलसिले में ही लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। इस दौरान कोई छाता लेकर तो कोई कपड़े से अपने सिर को ढककर बाहर निकलने को मजबूर हैं। मौसम के जानकारों का कहना है कि अभी गर्मी और धूप से राहत मिलने की उम्मीद कम है। मौसम आमतौर पर शुष्क रहने के आसार हैं। यह खबर उन लोगोंं के लिये अच्छी नहीं हो सकती है, जिन्हें घर से बाहर जाना पड़ता है। अब देखने वाली बात होगी कि कब तक गर्मी और धूप का प्रकोप जारी रहेगा।

Share:

Next Post

युवा मोर्चा को लीड करने वालों का दबदबा बढ़ा

Tue Jun 6 , 2023
संगठन में भाई-भतीजावाद को कम करने की कवायद जबलपुर के धीरज और अभिलाष को मिल सकती है बड़ी जवाबदारी जबलपुर। प्रदेश की भाजपा की राजनीति में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका असर महाकोशल के जबलपुर में भी हुआ है। अभी हाल में जबलपुर के धीरज पटेरिया की पार्टी में वापिसी हुई है। श्री […]