देश

BMW से कचरा उठवा रहा है शख्स, वजह जान आप रह जाएंगे हैरान

रांची। झारखंड के रांची में एक बेहद ही अलग नजारा देखने को मिला। जहां पर एक शख्स अपनी लग्जरी कार BMW से सड़क पर गिरा कचरा ढोता नजर आया। रांची के एक युवा व्यापारी प्रिंस श्रीवास्तव का अपनी ड्रीम कार में कचरा उठाते नजर आना हर किसी को हैरान कर रहा है।

दरअसल प्रिंस श्रीवास्तव ने अपने पिता को गिफ्ट देने के लिए बीएमडब्ल्यू कार खरीदी थी, लेकिन कार खरीदने के बाद से वो लगातार परेशान होते रहे। बीएमडब्ल्यू के सर्विस सेंटर पर जाने के बाद भी उनकी यह कीमती लग्जरी कार ठीक नहीं हुई, जिसकी वजह से प्रिंस को काफी परेशान होना पड़ रहा है।

इस दौरान प्रिंस को अपनी बीएमडब्ल्यू कार को ठीक करवाने के लिए काफी खर्च उठाना पड़ा। इतना ही नहीं प्रिंस वर्कशॉप मालिक के रवैये से भी काफी परेशान हैं। इसलिए उन्होंने अपनी दूसरी बीएमडब्ल्यू कार को कचरा ढोने के काम में लगा दिया। प्रिंस ने बताया कि क्रिकेटर ईशान किशन रणजी क्रिकेटर अजातशत्रु की भी ऐसी ही शिकायत है। वो भी अपनी कार को लेकर ऐसी ही परेशानी झेल रहे हैं। कार की सर्विसिंग और रिपेयरिंग से जुड़े काफी दिक्कते हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी रांची में स्थित सर्विसिंग सेंटर और शो-रूम प्रबंधन की तरफ से कोई भी संतोषजनक एक्शन नहीं लिया गया है।

प्रिंस श्रीवास्तव का कहना है कि अगर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वो 29 नवंबर को सबके साथ मिलकर बीएमडब्ल्यू कार में कचरा उठाएंगे। प्रिंस इस मामले को लेकर कोर्ट का दरवाजा भी जल्द ही खटखटाने वाले हैं।

 

Share:

Next Post

बिहार : नीतीशकुमार के मुख्यमंत्री बनते ही शख्स ने काटी हाथ की उंगली

Tue Nov 24 , 2020
जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद में एक युवक ऐसा है जो नीतीश कुमार के सीएम बनने के बाद हर बार अपनी एक अंगुली काटकर भगवान को चढ़ा देता है। जहानाबाद के अनिल शर्मा ने सोमवार को अपनी चौथी अंगुली काटकर गोरैया बाबा के मंदिर में चढ़ा दी। वो ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि नीतीश कुमार उनके […]