img-fluid

ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन के गेट पर पेट्रोल बम फेंकने से मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

August 06, 2026

ग्वालियर। ग्वालियर स्थित एयरफोर्स स्टेशन (Gwalior Air Force Station) के मुख्य प्रवेश द्वार पर कथित तौर पर पेट्रोल बम जैसी वस्तु फेंके जाने की घटना से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। हाई सिक्योरिटी क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद एयरफोर्स, स्थानीय पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। मौके पर तैनात एयरफोर्स के सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी युवक को तत्काल पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

महाराजपुरा थाना पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), डिफेंस इंटेलिजेंस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपी से गहन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवक बार-बार अपने बयान बदलता रहा। प्रारंभिक जांच में पुलिस को उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लगी, जिसके बाद मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसे मानसिक आरोग्यशाला भेज दिया गया।


  • बनारस का रहने वाला
    पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी उत्तर प्रदेश के वाराणसी का रहने वाला है। वह आंध्र प्रदेश के एक निजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है और कुछ दिनों की छुट्टी लेकर ग्वालियर आया था। उसकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी काफी मजबूत बताई जा रही है। उसने नोएडा से एमसीए, भोपाल के मैनिट से एमटेक किया है। इसके अलावा उसने पीएचडी में भी प्रवेश लिया था, लेकिन बाद में पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।

    जांच रहे बैकग्राउंड
    पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपी के पूरे बैकग्राउंड, उसकी मानसिक स्थिति और घटना के पीछे की वास्तविक वजह की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने जिस वस्तु को फेंका, उसकी प्रकृति क्या थी और उसका उद्देश्य क्या था। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।

    मानसिक अस्वस्थ लग रहा आरोपी
    महाराजपुरा थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है। फिलहाल उसे मानसिक आरोग्यशाला भेज दिया गया है और मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। एयरफोर्स स्टेशन जैसे संवेदनशील सैन्य प्रतिष्ठान के बाहर हुई इस घटना को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां कोई भी पहलू नजरअंदाज नहीं कर रही हैं। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • दतिया हार पर भाजपा में मंथन तेज, आशुतोष बोले- नरोत्तम की भूमिका की समीक्षा जांच समिति करेगी

    Thu Aug 6 , 2026
    दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव (Datia Assembly by-election) में मिली हार के बाद भाजपा में समीक्षा का दौर शुरू हो गया है। पार्टी प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी ने हार के कारणों को लेकर कहा कि पूरी स्थिति की जांच पार्टी की समीक्षा समिति करेगी। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की भूमिका पर पूछे गए सवाल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved