कई कक्षों की छत का प्लास्टर उखड़कर गिर रहा-खिड़की दरवाजों के शीशे भी टूटे हुए
उज्जैन। रविवार को विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इसके लिए सुमन मानविकी भवन को भी परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। परीक्षार्थियों ने यहाँ के कक्षों के उखड़े प्लास्टर वाली छत के नीचे बैठकर परीक्षा दी। उल्लेखनीय है कि बीते दिन विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा पीएचई की रिक्त 429 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा हेतु दो केन्द्र बनाए गए थे। इनमें से कला संकाय, सामाजिक विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों को सुमन मानविकी भवन केन्द्र में परीक्षा के लिए व्यवस्था की गई थी।
जबकि अन्य संकायों के लिए भौतिकी अध्ययनशाला को केन्द्र बनाया गया था। सुमन मानविकी भवन कई कक्ष जर्जर हो चुके हैं। कई की छत का प्लास्टर उखड़कर गिर चुका है। इसी के नीचे बैठकर विद्यार्थियों को कल परीक्षा देनी पड़ी। इतना ही नहीं सुमन मानविकी भवन के अन्य कक्षों की हालत भी दयनीय हो गई है। कई के खिड़की दरवाजों के शीशे फूटे हुए हैं। इन सबके बीच हालांकि कल 1738 विद्यार्थियों में से 1526 विद्यार्थी ही उपस्थित रहे। इनमें से 207 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
गोहलपुर पुलिस की कार्रवाई, 107 इंजेक्शन बरामद जबलपुर। गोहलपुर पुलिसन चारखम्बा ट्रांसपोर्ट नगर में दबिश देकर दो आरोपियों को नशीले इंजेक्शनों के साथ उस समय दबोचा, जब वह उन्हें बेचने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों से 107 नशीले इंजेक्शन बरामद किये है। जिनमें 53 नग फैनीरामाईन मेलियट इंजेक्शन एवं 54 […]
केडी गेट से इमली तिराहा गौतम मार्ग चौड़ीकरण का अगस्त में होगा लोकार्पण उज्जैन। केडी गेट से इमली तिराहा गौतम मार्ग चौड़ीकरण कार्य के दौरान संबंधित ठेकेदार फील्ड पर टाइमर लगा कर कार्य को करेंगे साथ ही अगस्त तक चौड़ीकरण के कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। शनिवार को मार्ग चौड़ीकरण के कार्यों की समीक्षा बैठक […]
महिदपुर रोड। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगापुर (महिदपुर रोड), महिदपुर, झारडा एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री जिला पंचायत सदस्य रणछोड़ त्रिवेदी के नेतृत्व में किसान जन जागरण पदयात्रा ग्राम सगवाली से प्रारंभ हुई। पदयात्रा में गजराजसिंह पंवार, विक्रमसिंह सिसौदिया, भरत शर्मा, पूर्व सरपंच शंभू सिंह राठौड़, सुमेरसिंह राठौड़, नवल सिंह राठौड़, रघुवीर सिंह राठौड़, लाल सिंह […]
उज्जैन। शहर में अमानक प्लास्टिक बड़ी मात्रा में बिक रहा है और जब कल नगर निगम की टीम निकली तो उसे यह थैलियाँ बिकती हुई मिली। सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्रियों एवं प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जनजागरण किया जा रहा है साथ सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्रियों एवं […]