img-fluid

पोषक तत्वों से भरपूर है अनानास का जूस, स्किन को ग्लोइंग करने के साथ देता है ये जबरदस्‍त फायदे

October 01, 2026

नई दिल्‍ली। पाइनएप्पल जूस (Pineapple Juice ) सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद है. पाइनएप्पल में मौजूद पोषक तत्व(Nutrients) शरीर से जुड़ी कई दिक्कतों को दूर कर देते हैं. पाइनएप्पल विटामिन्स (Pineapple Vitamins) और मिनरल्स (minerals) से भरपूर होता है. ये इम्यूनिटी बढ़ाकर बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है. सर्दियों के दिनों में पाइनएप्पल का जूस पीना बहुत फायदेमंद (beneficial) माना जाता है. इसमें विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन के, विटामिन बी1 (थायमिन), कॉपर, फोलेट, पोटैशियम, मैगनीशियम, आयरन और मैंगनीज (iron and manganese) जैसे न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं जो कई बीमारियों में फायदेमंद हैं. आइए जानते हैं कि पाइनएप्पल जूस पीने से क्या फायदे होते हैं.

स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा
पाइनएप्पल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है. पाइनएप्पल में विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और बीटा-कैरोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्किन के लिए फायदेमंद हैं. पाइनएप्पल का जूस पीने से कील, मुंहासे और एंटी एजिंग की परेशानी दूर हो जाती है. पाइनएप्पल में मौजूद गुण स्किन को ग्लोइंग और मुलायम (glowing and soft) बनाते हैं. पाइनएप्पल का जूस पीने से स्किन टैनिंग (skin tanning) की परेशानी भी दूर हो सकती है.


  • पाचन में फायदेमंद
    पाइनएप्पल में फाइबर और विटामिन सी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं जो पाचन को बेहतर बनाने का काम करते हैं. पाइनएप्पल का जूस पीने से अपच और कब्ज की परेशानी दूर हो सकती है. अगर आपका पाचन सही नहीं रहता है तो रोजाना पाइनएप्पल का जूस पीना फायदेमंद साबित हो सकता है.

    इम्यूनिटी बढ़ाए
    पाइनएप्पल सर्दी-जुकाम (Cold and cough) जैसी बीमारियों से शरीर को दूर रखता है. इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है. पाइनएप्पल का जूस पीने से ऐसी बीमारियों का खतरा दूर हो जाता है. पाइनएप्पल में ब्रोमेलेन मौजूद होता है जो संक्रमण से लड़ने का काम करता है.

    वजन कम करे
    पाइनएप्पल का जूस पीकर वजन कम किया जा सकता है. पाइनएप्पल के जूस में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो वजन को कम करने में मदद करते हैं. ये जूस नाश्ते में शामिल कर वजन कम कर सकते हैं.

    (नोट- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. हम इसकी पुष्टि नहीं करते है.इन्‍हें अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. )

     

    Share:

  • बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Thu Oct 1 , 2026
    01 अक्टूबर 2026 1. वह कौन सी चीज है जिसे सब बच्चे खाते तो हैं पर पसंद नहीं करते ? उत्तर… 2. वह क्या है, जो बाहर फ्री में और हॉस्पिटल में पैसों में मिलती है ? उत्तर… 3. ऐसी चीज बताओ, जो तुम्हारी है, लेकिन उसे दूसरे इस्तेमाल करते हैं? उत्तर.. उत्तर मिलेंगे – […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved