उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

पौधे लगाए… सामूहिक चर्चा करके कपड़े के बेग भी बांटे

  • विश्व पर्यावरण दिवस : कालेज में कार्यशाला आयोजित करके बताया पयार्वरण का महत्व तो उद्योग में दिलाई शपथ

नागदा। विश्व पर्यावरण दिवस पर सोमवार को नगर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। शासकीय कला व विज्ञान कालेज में कार्यशाला के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पर्यावरण का महत्व बताया गया तो ग्रेसिम उद्योग में श्रमिकों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर दोनों ही जगहों पर पौधारोपण भी किए गए। ग्रेसिम उद्योग से सामूहिक चर्चा में प्रदूषण की वजह से पर्यावरण पर होने वाले असर के बारे में बताया गया। इसके बाद श्रमिकों को कपड़े के बेग भी बांटे गए।

  • कॉलेज: लाईफ फॉर एनवायरमेंट विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि कॉलेज की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष राजेश धाकड़ रहे। मुख्य वक्ता ग्रेसिम केमिकल डिविजन के सीएसआर विभाग के अजय नागर थे। अतिथियों ने कहा हाल ही में केंद्रीय ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने अग्नि तत्व की मूल अवधारणा के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिये अग्नि तत्व पर्यावरण के लिये जीवनशैली (एलआईएफई) हेतु ऊर्जा अभियान शुरू किया। यह एक ऐसा तत्व जो ऊर्जा का पर्याय है तथा पंचमहाभूत के पांच तत्वों में से एक है। एलआईएफई का विचार भारत द्वारा वर्ष 2021 में ग्लासगो में 26वें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (कॉप 26) के दौरान पेश किया गया था। अतिथि बोले पर्यावरण का सबसे बड़ा दुश्मन प्लास्टिक है हमें धरती को इससे मुक्त कराना चाहिए। प्राचार्य डॉ. भास्कर पी. रेड्डी ने लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट पर उद्बोधन दिया।

  • उद्योग: ग्रेसिम उद्योग में कर्मचारियों को पर्यावरण विभाग के उपप्रबंधक आशीष खरे ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इसके बाद पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ अध्यक्ष एवं इकाई प्रमुख के. सुरेश के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी महावीर जैन, सुधीरकुमार सिंह, मिनेश अग्रवाल, सचिन सामर, राजीव नयनसिंह, विनोद कुमार मिश्रा, राकेश पटनायक शामिल हुए। कार्यक्रम में पर्यावरण विषय पर सामूहिक चर्चा करके कर्मचारियों को प्लास्टिक के बेग बांटे। उद्योग के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी संजय व्यास ने बताया इस मौके पर ग्राम बेरछा व कलसी में पौधारोपण किया गया। जागरुकता रैली भी निकाली गई। पर्यावरण दिवस पर ग्रेमिस ने अपने कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन पर्यावरण जागरुकता प्रश्नोत्तरी के साथ व्यवसायिक समूह द्वारा विशेष वेबीनार रखा।
  • नपा: अटल मिनी गार्डन में किया पौधारोपण
    नपा ने तीन मिनी अटल गार्डनों में पौधारोपण किया। असंगठित कामगार बोर्ड अध्यक्ष सुल्तानसिंह शेखावत, पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत, सांसद प्रतिनिधि ओपी गेहलोत, नपा उपाध्यक्ष सुभाषचंद शर्मा, सभापति महेंद्रसिंह चौहान, सीएमओ सीएस जाट मौजूद रहे।
Share:

Next Post

केडी गेट चौराहे की मुख्य बिल्डिंग को हटाने का काम शुरु

Tue Jun 6 , 2023
आने वाले सिंहस्थ में इसी मार्ग से निकलेगी मंगलनाथ वाली पेशवाई-आने वाले 15 दिनों में 20 मकान मालिक जिनके पूरे मकान टूटे हैं उनको मुआवजा मिल जाएगा-अगले 3 महीने में चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण हो जाएगा पान की दुकान और पूरा भवन खाली कराया, पुलिस भी मौजूद उज्जैन। केडी गेट चौराहे का 7-7 मीटर चौड़ीकरण […]