भोपाल। हबीबगंज इलाके में फ र्जी वसीयतनामा बनाकर प्लाट बेचने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपनी चाची के प्लाट की रजिस्ट्री दूसरे को करवा दी थी। मु तारआम की शिकायत पर पुलिस ने भतीजे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक लाला लाजपतराय सोसायटी में करीब पांच हजार वर्गफ ीट का एक प्लाट तारा विनायक के नाम पर था। उन्होंने इसे करीब बीस साल पहले बेच दिया था। फि लहाल इस प्लॉट का मु तारआम जेपीएस जौहर के पास है। वर्ष 2007 में तारा का निधन हो गया। आरोप है कि पांच साल पहले तारा के भतीजे अशोक ने फ र्जी वसीयतनामा बनाकर उक्त प्लाट दो लोगों को बेच दिया। जौहर को पता चला तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने अशोक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
Share:Related Articles
लोगों को गेहूं आटा सस्ता मिलेगा
मार्च-अप्रैल में आवक से कृषि मंडियां ओवर फ्लो रहेगी भोपाल। मप्र गेहूं उपज से लबालब है। मार्च-अप्रैल में मंडियां ओवर फ्लो में चलेगी। आम और खास सभी को सस्ता गेहूं मिलने का रास्ता सरकार ने निर्यात पाबंद कर खोल दिया है। दो माह तक आम और खास वर्ग ने खूब महंगा गेहूं आटा खरीदा। इसको […]
अक्टूबर-नवंबर में उपचुनाव की संभावना
कोरोना संकट के कारण राजनीतिक दलों ने भी चुनावी तैयारी की धीमी भोपाल। मप्र में कोरोना का साया 27 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर मंडरा रहा है। राजधानी भोपाल सहित चुनाव वाले अधिकांश क्षेत्रों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अब अक्टूबर या नवंबर […]
छह साल बाद फिर महिला चलाएगी नगर सरकार
नगरीय निकाय चुनावों का शंखनाद, कांग्रेस-भाजपा में टिकट के दावेदार सक्रिय भोपाल। बिना जनप्रतिनिधियों के बीते 9 जनवरी 2020 से चल रही नगर निगम परिषद को जल्द ही नई नगर सरकार मिल जाएगी। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव होने वाले हैं। महापौर पद के लिए आरक्षण होने के साथ ही दावेदार भी सक्रिय हो गए […]